Next Story
Newszop

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

Send Push

image

Amarnath Yatra News : दक्षिण कश्मीर के हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में सोमवार को करीब 24,000 तीर्थयात्रियों ने भगवान शिव के दर्शन किए, जिससे इस साल शुरुआती 5 दिनों में ही यहां दर्शन करने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 93,000 हो गई। 38 दिवसीय यात्रा के पहले 5 दिनों में गुफा मंदिर के दर्शन करने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93,341 हो गई है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को 23,800 तीर्थयात्रियों ने दक्षिण कश्मीर स्थित हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन किए।

ALSO READ: Amarnath Yatra 2025: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6411 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

तीर्थयात्रियों में लगभग 17,000 पुरुष, 4,000 महिलाएं, सुरक्षा बल के सैकड़ों जवान और दर्जनों साधु-साध्वियां शामिल थे। उन्होंने बताया कि 38 दिवसीय यात्रा के पहले पांच दिनों में गुफा मंदिर के दर्शन करने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93,341 हो गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Loving Newspoint? Download the app now