Bhojpuri Song : भोजपुरी सिनेमा की चमकती सितारा माही श्रीवास्तव हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी फिल्मों के ट्रेलर और टीजर से तो कभी अपने सुपरहिट गानों से, माही हर बार फैंस का दिल जीत लेती हैं। इस बार उनके नए भोजपुरी लोकगीत ‘दिल दे देम’ ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। यह गाना 1 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है और दर्शकों के बीच खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में माही का जलवा और गोल्डी यादव की मधुर आवाज ने हर किसी को दीवाना बना दिया है। माही की सादगी और खूबसूरती ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं गोल्डी यादव की सुरीली आवाज ने गाने में जान डाल दी है।
‘दिल दे देम’ की कहानी
‘दिल दे देम’ गाने में माही श्रीवास्तव अपने ऑनस्क्रीन पति को पुरानी गर्लफ्रेंड से मिलने से रोकती नजर आती हैं। वह चेतावनी भरे अंदाज में कहती हैं कि अगर वह अपनी हरकतें नहीं सुधारेगा, तो वह भी अपने पुराने प्रेमी से मिलने लगेगी। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं: “जदि रहन ना सुधरबा ए राजा जी, शादी बादो बिगड़बा ए राजा जी, जनि बुजिहा कि तोहरा के ढील दे देब, पिया ढील दे देब, जदि मिलल ना छोड़बा पुरनकी से, राजा हमहू पुरनका के दिल दे देम…” माही का यह अंदाज और गाने की मजेदार कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। उनके अभिनय और खूबसूरत लुक ने गाने को और भी खास बना दिया है।
गाने की शानदार टीम
यह सुपरहिट गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज हुआ है, जिसे यूट्यूब पर दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जबकि इसे मधुर आवाज में गोल्डी यादव ने गाया है। गीतकार पिंकू बाबा ने इसके बोल लिखे हैं, और संगीतकार विनय विनायक ने गाने को मधुर धुनों से सजाया है। वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी राजन वर्मा और कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने की है। एडिटिंग आलोक गुप्ता और डीआई रोहित सिंह ने किया है। गाने का पूरा कॉपीराइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
You may also like

ब्लड शुगरˈ तेज़ी से बढ़ने पर सबसे पहले करें ये काम, क्लिक कर तुरंत जान लें﹒

कन्फ्यूजन नेˈ ली महिला की जान, बंजी जम्पिंग में बिना रस्सी के कूद गई, हवा में ही निकल गए प्राण﹒

इन चीजोंˈ के साथ कभी भी मिलाकर नहीं खाना चाहिए आपको नींबू, पड़ जाएंगे लेने के देेने﹒

शादी करनेˈ को एक पांव पर बैठी है यहां की सुंदर लड़कियां, लेकिन मिल नहीं रहे लड़के, क्या आप करेंगे?﹒

इंदौरः टोस्ट में मिला रहे थे आर्टिफीसियल स्वीटनर, जिला प्रशासन ने बंद कराई फैक्ट्री




