जोधपुर, 02 सितम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त कारण से कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा व गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर रेलसेवा तीस सितंबर तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19027 बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा 6, 13, 20 व 27 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19028 जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 8, 15, 22 व 29 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19107 भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा 7, 14., 21 व 28 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा 8, 15, 22 व 29 सितंबर को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा व गाड़ी संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा तीस सितंबर तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा व गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती रेलसेवा तीस सितंबर तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
(Udaipur Kiran) / सतीश
You may also like
कोंडागांव:नाबालिक से सामुहिक दुष्कर्म के आराेपित गिरफ्तार
कन्नौज: टाँड़ पर गद्दे के नीचे छिपा मिला जिला बदर सपा नेता कैश खां, गिरफ्तार
गांव-गांव जाकर भाजपा को मजबूत करें कार्यकर्ता: केशव प्रसाद मौर्य
आंगनवाड़ी व स्कूल अब एक ही परिसर में, केंद्र ने जारी किए नए दिशानिर्देश
विज्ञान सचिवों के साथ डॉ. जितेन्द्र सिंह की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने के दिए निर्देश