रांची, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । राजधानी में भारी बारिश के बीच हटिया डैम के बढ़ते जलस्तर को घटाने की दिशा में मंगलवार को जल संसाधन विभाग ने डैम का फाटक खोलने का प्रयास किया। लेकिन विभाग के लाख प्रयास के बावजूद डैम का फाटक एक इंच भी नहीं खुल सका।
जल संसाधन विभाग ने डैम का गेट नंबर-3 को खोलने का प्रयास किया। लेकिन अंतिम समय में तकनीकी खामी के कारण फाटक एक इंच भी नहीं खुल सका। गेट खोलने के दौरान नट-बोल्ट भी स्लिप हो रहे थे। इससे बैरियर और जाम हो गया और गेट संचालन असफल रहा।
इस बीच लोगों का हुजूम फाटक खुलने के इंतजार में इकटठा हो गया। मौके पर जूनियर इंजीनियर ने बताया कि जल्द ही तकनीकी सुधार कर फिर से गेट खोलने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल डैम की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लगातार बारिश को देखते हुए विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है।
प्रशासन ने लोगों से अपील किया है कि वे डैम क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ न लगाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
इस बीच डैम का गेट न खुल पाने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में डैम परिसर में जुटने लगे। लोगों की भीड़ बढ़ने पर धुर्वा थाना पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस लगातार भीड़ को पीछे हटाने का प्रयास करती रही, लेकिन कुछ लोग चेतावनी के बावजूद डैम के नीचे तक पहुंच गए। बाद में पुलिस ने सभी को वहां से सुरक्षित हटाया। मौके पर जल संसाधन विभाग के कई अधिकारी और तकनीकी कर्मी मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
क्या है NSDL IPO के बारे में ब्रोकरेज हाउस की राय? क्या बनेगा अगला मल्टीबैगर? कैसा है सब्सक्रिप्शन स्टेटस?
जम्मू-कटरा नई रेल लाइन के लिए जितेंद्र सिंह ने जताया आभार, बोले- श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
रामनगर विधानसभा सीट : चुनाव दर चुनाव मजबूत हुई भाजपा की जड़ें, 2025 में जनता का रुख क्या?
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली मिडकैप कंपनी के स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा स्टॉक ₹450 के लेवल के पार जा सकता है
सऊदी अरब ने लिया बड़ा फ़ैसला, भारतीयों के लिए भी अहम