–बरेका के 7 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
वाराणसी, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । कोलकाता में आयोजित 9वीं रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और संस्थान का नाम रोशन किया। बरेका के कुल 7 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कुल 1 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया।
यह जानकारी बरेका के जनसम्पर्क अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सबसे गौरवपूर्ण प्रदर्शन अक्षय दीप उपाध्याय ने किया, जिन्होंने 1000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक और 500 मीटर में रजत पदक जीतकर बरेका का परचम लहराया। वहीं, इशिका उपाध्याय ने 1000 मीटर रेस में रजत पदक जीता और अर्चना उपाध्याय ने वन लैप रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया।
कोच फरजम हुसैन ने भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए 2 रजत व 1 कांस्य पदक अर्जित किए, जिससे उन्होंने न केवल कोचिंग में बल्कि व्यक्तिगत खेल प्रदर्शन में भी उत्कृष्टता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के स्केटिंग चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम में प्रतिनिधित्व करने वाले बरेका से शामिल अन्य खिलाड़ियों में ध्रुवी त्रिपाठी, निहारा त्रिपाठी, विकास यादव, और शिवन्या यादव भी सम्मिलित थे, जिन्होंने टीम की सफलता में योगदान दिया।
बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा, यह सफलता खिलाड़ियों की लगन, निरंतर अभ्यास और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है।
स्केटिंग ग्राउंड मैनेजर सीमा, कोच फरजम हुसैन तथा सभी अभिभावकों को भी इस उपलब्धि के लिए विशेष बधाई दी गई। संस्थान के सचिव आलोक कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता जताई और उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
You may also like
दिल्ली विधानसभा सदन का आधुनिकीकरण एवं सौर ऊर्जा संयंत्र का कार्य 27 जुलाई तक होगा पूर्ण
होलंबी कलां इको पार्क परियोजना के लिए जल्द जारी होगा ग्लोबल टेंडर
हरियाणा निवास व एमएलए हॉस्टल का होगा विस्तार
हिसार : सीएम फ्लाइंग के छापे में पकड़ी गई नकली घी की बड़ी खेप
हिसार : परिजन अड़े, पुलिस ने अंतिम संस्कार किया तो परिजन नहीं होंगे शामिल