कानपुर, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) । घाटमपुर थाना क्षेत्र के बंबुराहा गांव में रविवार को बहनोई और साला चप्पल पकड़ने के चक्कर में नदी में बह गया थे, ग्रामीणों ने बहनोई को बचा लिया था, जबकि साला नदी में बह गया था। सूचना पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। 24 घण्टे बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर साेमवार काे झाड़ियों में युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके के रहने वाला मनोज संखवार (26) अपने साथियों अवधेश संखवार, धर्मपाल संखवार के साथ कूष्मांडा नगर में रहने वाले बहनोई पारुल के साथ बाइक से घूमने निकला था। रविवार शाम करीब पांच बजे सभी बंबुराहा में नोन नदी के रपटा पुल पर पहुंचे। यहां पर बारिश होने के कारण नदी पुल के ऊपर से बह रही थी। अवधेश और धर्मपाल बाइक से पहले ही उतर गए थे। जबकि मनोज और पारुल रपटा पुल पार करने लगे। इसी दौरान मनोज की चप्पल उतर गई। बहती चप्पल को पकड़ने के चक्कर में मनोज (साला) नदी में गिरकर बहने लगा। उसे बचाने में पारुल (बहनोई) भी नदी में गिर गया। लगभग 20-25 मीटर बहने के बाद वह झाड़ियों में फंस गया। ग्रामीणों ने बहनोई को बचा लिया था लेकिन मनोज का कोई पता नहीं चल सका।
सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की मदद से खोज शुरू की। 24 घंटे बाद सोमवार को घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मनोज की लाश फंसी मिली। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घाटमपुर थाना प्रभारी धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप
You may also like
Aaj ka Rashifal 12 August 2025 : आज का राशिफल ग्रहों का बदलाव ला सकता है बड़ा परिवर्तन, जानें आपकी राशि पर असर
'नकली खाद बेचने वालों के दिन लद गए' राजस्थान में किसानों को लेकर जानें क्या बोले शिवराज सिंह
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप पर नई कार खरीदते ही आई मुसीबत, परिवहन विभाग ने थमाया नोटिस
राजस्थान के राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी लापरवाही, बच्चों को बांटे गए अंडा युक्त केक, विवाद शुरू
Aaj ka Love Rashifal 12 August 2025 : प्यार में मिल सकता है सरप्राइज गिफ्ट या रोमांटिक डेट का मौका,देखें आज का लव राशिफल