रायपुर 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों में हिस्सा लेंगे। उनके दिनभर के कार्यक्रम में धार्मिक और खेल से जुड़े कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से प्रस्थान करेंगे और 12:15 बजे पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे “चतुर्थ राज्य स्तरीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन” में सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम लगभग एक घंटे तक चलेगा। इसके बाद वे 1:15 बजे शदाणी दरबार से रवाना होकर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा।
शाम 4:50 बजे मुख्यमंत्री पुनः अपने निवास से प्रस्थान करेंगे और 5 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक शाम 6 बजे तक चलेगी, जिसके बाद वे 6:10 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
You may also like
रामायण को झूठˈ समझने वालों पहले ये 20 सबूत देख लो आंखें रह जाएंगी खुली की खुली नास्तिक भी बन जायेगा आस्तिक
भैंस का मीटˈ खाती है यह बॉलीवुड अभिनेत्री पति भी शराब के साथ गटक जाता है ढेरों रसगुल्ले जानिए कौन है यह अजीबो गरीब कपल
13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 63 जिलों में आधे से अधिक बच्चे छोटे कद के, यूपी इस सूची में सबसे ऊपर
गया DIET में डीएलएड बैच की फेयरवेल पार्टी, भोजपुरी गानों पर स्टूडेंट्स की मस्ती
पत्नी पर ग़ुस्साˈ करना इस व्यक्ति को पड़ गया बहुत महँगा महिला ने चबा लिए 4 लाख रुपए करवाना पड़ा अस्पताल में भर्ती