Next Story
Newszop

सिंहस्थ में एक करोड़ श्रद्धालुओं का ट्रेन से आने का अनुमार, 100 से अधिक विशेष यात्री ट्रेन चलाएंगे

Send Push

उज्जैन, 24 जून (Udaipur Kiran) । मंगलवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमेन सतीश कुमार उज्जैन आए। उन्होंने सिंहस्थ-2028 संबंधित रेलवे के कार्यो को लेकर अधिनस्थ अधिकारियों की बैठक ली। सतीशकुमार ने स्पॉट निरीक्षण भी किया और निर्देश भी दिए।

सतीशकुमार ने उज्जैन के मुख्य रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद समीपस्थ फ्लेग स्टेशनों पर भी निरीक्षण हेतु पहुंचे। मीडिया से चर्चा में उन्होने कहाकि रेलवे की यात्री गाडिय़ों में सिंहस्थ मेले में करीब एक करोड़ यात्रियों के आने की संभावना है। इसके चलते श्रद्धालुओं हेतु नई खेड़ी, पिंगलेश्वर, चिंतामण, विक्रम नगर और पंवासा में स्टेशन बनाए जाएंगे। इन स्टेशनों को विकसित करने का काम वर्ष-2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सिंहस्थ में रेलवे द्वारा 100 से अधिक विशेष यात्री ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। वे कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एवं एसपी प्रदीप शर्मा से भी मिले। दोनों अधिकारियों से चर्चा कर आपसी समन्वय से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहाकि प्रयागराज की तरह हम उज्जैन में भी सात से आठ होल्डअप एरिया बनाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Loving Newspoint? Download the app now