Next Story
Newszop

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, राहुल योगराज बने भाजयुमो अध्यक्ष

Send Push

image

image

रायपुर, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम में नए चेहरों को स्थान दिया गया है। राहुल योगराज को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमाे) का अध्यक्ष बनाया गया है।

इस टीम को बनाने के लिए संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रभारी नितिन नबीन के अलावा मुख्य़मंत्री विष्णु देव साय के भी साथ किरण सिंहदेव ने चर्चा कर अंतिम रूप दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की नई टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 13 प्रवक्ता, अलग-अलग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और सह-कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। कुल 47 लोगों को लिस्ट में जगह दी गई है। सांसद संतोष पांडेय को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। रवि भगत की जगह राहुल योगराज को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमाे) का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेश्वर, सतीश लाटिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं यशवंत जैन, अखिलेश सोनी एवं नवीन मारकंडे को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश मंत्री के रूप में संध्या परघनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हर्षिता पाण्डेय, विद्या सिदार, सुश्री ऋतु चौरसिया नियुक्ति की गई है। प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राम गर्ग को सौंपी गई है। कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज एवं सह प्रभारी प्रीतेश गांधी को बनाया गया है।

वहीं देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, शताब्दी पाण्डेय, केएल चौहान, उज्जवल दीपक को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

राहुल योगराज टिकरिहा को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, विभा अवस्थी को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, अशोक साहू को प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, आलोक सिंह ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, डॉ. सनम जांगड़े को प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा, सत्यनारायण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा, मखमूर इकबाल खान को प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, अवधेश सिंह चंदेल को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, चुन्नीलाल साहू को प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक, हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक, मितुल कोठारी को सोशल मीडिया संयोजक, सुनील पिल्लई को आईटी संयोजक बनाया गया है।

———————-

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Loving Newspoint? Download the app now