Next Story
Newszop

इतिहास के पन्नों में 07 जुलाईः जब ल्युमिर बंधुओं ने रखी थी भारतीय सिनेमा की नींव

Send Push

भारतीय सिनेमा के इतिहास में 7 जुलाई 1896 का विशेष महत्व है। इसी दिन फ्रांस के सिनेमैटोग्राफर ल्युमिर बंधुओं ने भारतीय सिनेमा की नींव रखी थी। इन दोनों ने इस दिन बम्बई के वाटसन होटल में छह फिल्मों का प्रदर्शन किया था। जिसके लिए टिकट की कीमत थी 1 रुपये, जो उस समय बड़ी रकम थी। उस समय के अखबारों ने इसे सदी का चमत्कार बताया। इस कार्यक्रम को दर्शकों का अपार प्रोत्साहन मिला, जिससे प्रभावित होकर जल्द ही कलकत्ता (अब कोलकाता) और मद्रास (अब चेन्नई) में भी फिल्मों का प्रदर्शन होने लगा और भारतीय फिल्म निर्माण का रास्ता खुला।

अन्य अहम घटनाएंः

1456 – जोन ऑफ आर्क को उनकी मृत्यु के 25 साल बाद दोषमुक्त करार दिया गया।

1896 – फ्रांस के सिनेमैटोग्राफर ल्युमिर भाइयों ने भारतीय सिनेमा की नींव रखी थी, दोनों ने इस दिन बम्बई के वाटसन होटल में छह फिल्मों का प्रदर्शन किया था।

1912 – अमेरिकी खिलाड़ी जिम थोर्पे ने स्टॉकहोम ओलम्पिक में चार स्वर्ण जीतकर तहलका मचाया।

1928 – स्लाइस्ड ब्रेड की पहली बार बिक्री हुई। इसे मशीन से काट कर तैयार किया गया।

1948 – स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना।

1978 – सोलोमन द्वीप ने यूनाइटेड किंगडम से अपनी आजादी का ऐलान किया।

1985 – महज 17 साल की उम्र में बोरिस बेकर ने विम्बलडन जीता।

1998 – पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।

1999 – परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।

1999 – फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।

2007 – अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।

2008 – काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।

जन्म

1854 – मोहम्मद बरकतउल्ला – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

1900 – काला वेंकटराव – दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्ता।

1922 – चंद्रशेखर वैद्य – भारतीय सिने अभिनेता थे। उन्हें मुख्यत: चंद्रशेखर के नाम से ही जाना जाता था।

1929 – ठाकुर राम लाल – हिमाचल प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेताओं में से एक थे।

1934 – राघवजी – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता।

1935 – अंशुमान सिंह – राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व न्यायमूर्ति थे।

1942 – मनोहर कान्त ध्यानी – उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ तथा राजनेता हैं।

1981 – महेन्द्र सिंह धोनी – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर।

1883 – चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार

1878 – रणधीर सिंह – प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।

1914 – अनिल बिस्वास, प्रसिद्ध संगीतकार

1959 – अशोक कुमार सिंह – अनेक शोध-निबंध स्तरीय भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित।

1962 – माधवी सरदेसाई – महिला साहित्यकार जो कोंकणी साहित्यिक जर्नल ‘जाग’ की संपादक थीं।

2000 – सागर अहलावत – राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये रजत पदक जीतने वाले मुक्केबाज़ हैं।

निधन

2021 – दिलीप कुमार – हिन्दी सिनेमा के ख्यातिप्राप्त अभिनेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य भी रहे।

2011 – अब्दुल क़ावी देसनावी – उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर थे।

1999 – अनुज नय्यर – मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।

2014 – मदन लाल मधु – हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।

1990 – लालडेंगा – मिज़ो राष्ट्रवादी थे, जो मिज़ोरम के मुख्यमंत्री रहे थे।

1758 – आधुनिक त्रावणकोर के निर्माता राजा मार्तंड वर्मा।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

1955 – भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया।

—————

(Udaipur Kiran) पाश

Loving Newspoint? Download the app now