Next Story
Newszop

(अपडेट) भूटान के प्रधानमंत्री टोबगे ने सपरिवार किए श्रीराम लला के दर्शन

Send Push

image

image

image

image

image

image

image

image

अयोध्या, 05 सितंबर (Udaipur Kiran) । भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे ने शक्रवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला, राम दरबार के दर्शन किए। तत्पश्चात कुबेरटीला पर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं आरती भी की और मंदिर की भव्यता को सराहा। टोबगे को ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मंदिर निर्माण से जुड़ी तमाम जानकारियां दीं। टाेबगे के मंदिर पहुंचने के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये। टोबगे पहले विदेशी पीएम हैं जो राम मंदिर आए और दर्शन-पूजन किया।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अन्य न्यासियों के साथ टोबगे एवं उनकी धर्मपत्नी का मंदिर परिसर में आत्मीय एवं आदरपूर्वक स्वागत किया।उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इन विशिष्ट अतिथियों को भव्य मंदिर परिसर का विस्तृत भ्रमण कराया, जिसमें इसकी स्थापत्य भव्यता और आध्यात्मिक महत्ता को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। दर्शन के दौरान, न्यासियों ने मंदिर परिसर, इसके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व, और चल रहे निर्माण कार्य की जटिलताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की, जिससे श्री टोबगे को मंदिर के समग्र स्वरूप की एक गहन समझ प्राप्त हो सकी।

इससे पहले भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टाेबगे सुबह लगभग 9:30 बजे स्थानीय महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतरे।यहां जिला प्रशासन की ओर से रेडकार्पेट पर राज्य सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के उनका स्वागत किया। टोबगे के साथ उनकी पत्नी भी थीं। इसके बाद भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टाेबगे अयोध्या एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर पहुंचे थे।

श्रीरामजन्म भूमि मंदिर पहुंचने पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य डाॅ. अनिल मिश्र ने उनका स्वागत किया। इसके बाद भूटान के प्रधानमंत्री ने श्रीरामलला का दर्शन कर पूजा अर्चना की। टाेबगे ने पत्नी के साथ राम दरबार में भी दर्शन पूजन किया और मंदिर से जुड़े इतिहास को भी जाना। ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने उन्हें मंदिर निर्माण से जुड़ी सभी जानकारियां दी। भूटान के प्रधानमंत्री करीब 1 घंटे 40 मिनट तक राम जन्मभूमि परिसर में रहे। उन्होंने मंदिर की भव्यता को सराहा और अपनी पत्नी के साथ याद के लिए तस्वीरें भी लीं। इसके बाद टाेबगे स्थानीय होटल रामायणा पहुंचे, होटल रामायण में ‍उनके लिए सांस्कृतिक आयोजित हुआ और कार्यक्रम के साथ-साथ उन्होंने दोपहर का भोजन किया।

ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने बताया कि आज भूटान के मंजीत प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे सपत्नीक श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार के दर्शन हेतु अयोध्या धाम पधारे । भगवान रामलला सरकार के दर्शन पश्चात उन्होंने श्री राम दरबार के दर्शन किए तथा तत्पश्चात कुबेरटीला पर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं आरती भी की।

नगर निगम अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने भूटान के प्रधानमंत्री से भेंट कर अपनी लिखित पुस्तक ह्रदय में राम भेंट किया।

भूटान के प्रधानमंत्री के श्रीरामजन्म भूमि के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर एटीएस और एसटीएफ की निगरानी करती रहीं। पूरे दौरे के दौरान पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, सिविल पुलिस, एटीएस और एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहे। इस दाैरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय से भी उनके दौरे की निगरानी की जा रही थी।

प्रधानमंत्री के परिवार के साथ उनके कार्यालय के स्टाफ सहित लगभग दस लोग उनके साथ रहे। इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही जनपद के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे। वह दोपहर में महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

—————–

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Loving Newspoint? Download the app now