कानपुर, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद ये तिरंगा यात्रा हमारे देश की सेना के सम्मान में निकाली जा रही है। आज हमारा देश का नेतृत्व मोदी जैसे सशक्त नेता के हाथ में जो हमारे देश और तिरंगे की तरफ गलत नजरों से देखने की हिम्मत करने वाले की आंखे निकालने का दम रखता है। इसका ज्वलंत उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर है। पीएम ने कहा था कि हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ने वालों को और उनको संरक्षण देने वालों को मिट्टी में मिला देंगे और उन्होंने कर के दिखाया। यह बातें रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कही।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जनपद के विभिन्न मंडलों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्राएं निकाली गई। नारामऊ मंडल की तिरंगा यात्रा पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में कल्याणपुर आशा देवी मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता और आम जनमानस भारत माता की जय के उदघोष, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ हाथों में तिरंगा लहराते हुए दोपहिया वाहनों से चल रह रहे थे। यात्रा नारामऊ, कल्याणपुर के विभिन्न रास्तों से होते हुए। देशभक्ति मय धुनों पर थिरकते हुए इंद्रा नगर होते हुए बैरी में समाप्त हुई।
मंडल अध्यक्ष शुभम दीक्षित, अभिषेक पटेल, रुद्र चंदेल, अभिषेक दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
जनरल गंज मंडल की यात्रा भारत माता प्रतिमा तपेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर बिरहाना रोड, नयागंज होते हुए घंटाघर भारत माता प्रतिमा पर समाप्त हुई।
यात्रा में निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय, आर्य नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, मंडल अध्यक्ष योगेश पांडेय, पार्षद विकास जायसवाल, आदर्श गुप्ता रोहित साहू, विवेक जायसवाल, आशीष तिवारी, हिमांशु शर्मा, अजीत सोनकर, मंजू त्रिपाठी, संतोष राठौर, आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर गंज मंडल की यात्रा मंडल अध्यक्ष रमाशंकर अग्रहरि के नेतृत्व में घंटाघर से निकाली गई।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी आज 14 मंडलों में से सात मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गई है।
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप
You may also like
पीओके के गिलगित में बाढ़ से क्षतिग्रस्त रास्ते पर भूस्खलन, आठ लोगों की मौत
नालंदा जिले में चयनित गृहरक्षकों का औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित
मुख्यमंत्री ने बीएसएफ जवानों के साथ पौधारोपण किया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
फरीदाबाद में जिंदा बाप का श्राद्ध करने पर बेटे का हुक्का-पानी बंद, 17 अगस्त को पंचायत