Next Story
Newszop

बेटे की मौत पर आश्रित को मिला चार लाख का मुआवजा

Send Push

रांची, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में आयोजित जनता दरबार में अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, म्यूटेशन, अतिक्रमण और अन्य प्रशासनिक मुद्दों से संबंधित शिकायतें मिली।

कार्यक्रम में अरगोड़ा क्षेत्र के कडरू में डूबने से हुई बेटे की मौत पर एक आश्रित को मुआवजा के तौर पर चार लाख रुपए का चेक अरगोडा के अंचल अधिकारी सुमन कुमार ने दिया। इसपर पर आश्रित ने जिला प्रशासन का आभार जताया।

वहीं चान्हो अंचल के एक आवेदक ने मौजा चटवल, अंचल चान्हो के खाता संख्या- 20, प्लॉट संख्या- 162 रकबा 20 डिसमिल भूमि से अपनी खरीद भूमि का रकबा 20 डिसमिल जमीन का विरोध किया था, ताकी खतियानी रैयत के वंश भूमि पर दावा कर विवाद उत्पन्न न किया जा सके। राजस्व उपनिरीक्षक से जांच प्रतिवेदन प्राप्त किये जाने पर आवेदित भूमि पर आवेदक का घर बना हुआ पाया गया, जिसपर दस्तावेज के आधार पर बिक्रेता के खाता में पंजी-2 में सुधार किया गया। इस पर आवेदक ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

रकबा सुधार के लिए लगा रहे थे अंचल का चक्‍कर

वहीं एक अन्य मामले में सुधार के लिए सेवानिवृत दम्पति अशोक कुमार सिन्हा और आशालता सिन्हा लगातार पांच वर्षों से अपने खरीदी गयी भूमि के रकबा सुधार के लिए अंचल कार्यालय कांके का चक्कर लगा रहे थे।

प्रभारी अंचल अधिकारी विजय कुमार के पास अशोक कुमार सिन्हा लगभग एक हफ्ते पहले मिले और भूमि सुधार से संबंधित आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन के आधार पर अंचलाधिकारी विजय कुमार ने संज्ञान में लेते हुए राजस्व उप निरीक्षक और अंचल निरीक्षक से सात दिनों के अंदर जांच करा कर भूमि का ऑनलाईन सुधार कर दिया गया।

काम होने के बाद अशोक कुमार सिन्हा ने कार्यालय आकर अंचलाधिकारी के प्रति आभार प्रकट किया।

साथ ही उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार में यथाशीघ्र कार्य सम्पादित किये जाने के लिए उपायुक्त की प्रशंसा की।

वहीं जनता दरबार में आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, केसीसी प्रमाण पत्र तथा पंजी-2 में सुधार से संबंधित मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

इन प्रखंडों के आए इतने मामले

अंचल स्तर पर निष्पादित मामलों नामकुम – 163, अरगोड़ा – 143, बड़गाईं – 101, बेड़ो – 95, अनगड़ा – 45, रातू – 40, नगड़ी – 38, सोनाहातू – 35, ओरमांझी – 32, खलारी – 27, राहे – 26, बुंडू – 24, इटकी – 22, हेहल – 20, सिल्ली – 20, तमाड़ – 17, लापुंग – 14, मांडर – 11 और चान्हो प्रखंड से संबंधित आठ मामलों का निष्पादन किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Loving Newspoint? Download the app now