भाेपाल, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने भुजरिया पर्व की प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्हाेंने सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा स्नेह एवं समरसता के पर्व भुजरिया (कजरिया) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर, यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करे, यही प्रार्थना है।
बता दें कि रक्षाबंधन के अगले दिन भाद्रपद महीने की प्रतिपदा को भुजरिया पर्व मनाया जाता है। इसे कजलिया पर्व भी कहते हैं। इस साल आज यानी कि 10 अगस्त को भुजरिया पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर गेहूं की भुजरिया देते हैं और उन्हें भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व अच्छी बारिश होने, फसल होने, जीवन में खूब सुख-समृद्धि आने की कामना के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक घायल
एआई तकनीक में दक्ष होंगे यूपी के विधायक, विधानसभा में आयोजित हुआ विशेष सत्र
कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने इस बड़े पद से दिया इस्तीफा, क्या है वजह?
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को चुनाव आयोग से नोटिस, डबल वोटर आईडी पर जवाब-तलब
Kal Ka Mausam: बारिश का डबल अटैक: दिल्ली में 11-12 अगस्त को क्या होगा?