देश-दुनिया के इतिहास में 27 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का रिश्ता नई दिल्ली के तीन मूर्ति भवन से भी है। वर्ष 1964 में 27 जून को यह फैसला किया गया था कि तीन मूर्ति भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय (नेहरू मेमोरियल म्यूजियम) बनाया जाएगा। दरअसल इसी तीन मूर्ति भवन में नेहरू का आधिकारिक आवास था। उनकी मृत्यु के बाद इसे संग्रहालय में बदल दिया गया। 14 नवंबर, 1964 को तत्कालीन राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन ने तीन मूर्ति भवन में नेहरू स्मारक संग्रहालय का उद्घाटन किया था। केंद्र सरकार ने दो बरस पहले इसका नाम बदलकर पीएम म्यूजियम कर दिया है।
यह भवन भारत में आजादी से पहले और आजादी के बाद कई दशकों तक सत्ता के वर्चस्व का प्रतीक रहा है। साल 1948 में जब पंडित नेहरू देश के प्रधानमंत्री बने तो तीन मूर्ति भवन उनका आधिकारिक आवास बना। नेहरू 16 साल तक यहां रहे और यहीं पर अंतिम सांस ली। आजादी से पहले एडविन लुटियंस की इंपीरियल कैपिटल का हिस्सा रहा तीन मूर्ति भवन अंग्रेजी शासन में भारत के कमांडर इन चीफ का आधिकारिक आवास था। इस भवन का नाम तीन मूर्ति क्यों पड़ा इसकी भी एक कहानी है। जिस जगह यह भवन स्थित है वहां के गोल चक्कर पर बीचों बीच एक स्तंभ के किनारे तीन दिशाओं में मुंह किए हुए तीन सैनिकों की मूर्तियां लगी हुई हैं। ये द्वितीय विश्व युद्ध में लड़े सैनिकों का स्मारक है। इस स्मारक की वजह से ही भवन का नाम तीन मूर्ति पड़ा यह भवन मूल रूप से ऑस्ट्योर क्लासिक शैली में निर्मित है। इसी शैली से निर्मित दूसरा भवन दिल्ली का हैदराबाद हाउस भी है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1693: लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका लेडीज मरकरी का प्रकाशन शुरू।
1940: सोवियत संघ की सेना ने रोमानिया पर हमला किया।
1957: ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।
1967: लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।
1967: भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।
1991: युगोस्लाविया की सेना ने स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे के भीतर ही इस छोटे से देश पर हमला कर दिया।
2002ः जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।
2003ः संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
2004ः अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जीपीएस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2005ः ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
2006ः गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए।
2007ः जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्यागपत्र सौंपा।
2008ः भारत और पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।
2008: माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2015ः भारतीय फिल्मकार सत्यजीत रे (सत्यजित राय) की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।
2021: जम्मू में वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादियों ने ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिराए।
जन्म
1919ः मशहूर भारतीय नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर अमला शंकर।
1939ः हिन्दी फिल्मों के संगीतकार राहुल देव बर्मन।
1950ः हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध भारतीय गायक नितिन मुकेश।
1964ः भारतीय धावक पीटी उषा।
निधन
1839ः पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह।
2008ः भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष सैम मानेकशॉ। सैम के ही नेतृत्व में भारत ने सन् 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
PMKSNY- देश के इन किसानों की अटक सकती हैं PMKSNY की अगली किस्त, जानिए पूरी डिटेल्स
भारत के कमर्शियल और आवासीय रियल एस्टेट बाजार में 2025 की पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन
आशीष शेलार पालक मंत्री होते हुए भी बीएमसी चुनाव कराने में असफल रहे : आनंद दुबे
Adhaar Card Update- क्या आधार कार्ड में गलत मोबाइल नंबर हो गया हैं लिंक, जानिए इसके नुकसान
Train Signal Tips- क्या आपने कभी रेल पटरी के पास लिखे W/L का मतलब जानने की कोशिश की हैं, आइए हम आपको बताते हैं