मुरादाबाद, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । लड़कियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और उनसे देह व्यापार कराने के दो आरोपितों को थाना मझोला पुलिस बीती देर रात्रि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
मझोला के कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाली पिंकी और उसके सहयोगी लड़कियों की खरीद फरोख्त का धंधा भी कर रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने पिछले दो माह में दो लड़कियां बेच दीं। हालांकि बेची गईं लड़कियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित लड़कियों को बरामद करने में जुटी है।
बीते मंगलवार की सुबह जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन में टीटीई जितेंद्र सिंह को एक किशोरी और दो युवतियां बिना टिकट मिलीं थीं। पूछताछ करने पर तीनों लड़कियों ने टीटीई को बताया कि वह मुरादाबाद के कांशीराम नगर में एक मकान में बंधक थीं। उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो टीटीई ने जीआरपी को ट्रेन के कोच में ही बुला लिया। किशोरी बिहार की रहने वाली थी। जबकि एक युवती बस्ती जिले और दूसरी अमरोहा के जोया की निकली। किशोरी तीन माह पहले घर से नाराज होकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। बस्ती जिले की निवासी युवती भी दो माह पहले नाराज होकर घर से निकली और मुरादाबाद पहुंच गई। अमरोहा जिले के जोया निवासी युवती एक साल से पहले सचिन के चंगुल में आई थी। सोमवार की रात आरोपियों के चंगुल से निकल भाग गई थी।
वहीं सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष अमित कौशल ने गुरुवार थाना मझोला में कांशीराम नगर निवासी पिंकी, सचिन, विजय ठाकुर और अवनीश यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपित तीन लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार करा रहे थे। इसके बाद से पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि थाना मझोला पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान दो संदिग्ध लोग एक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो आरोपितों ने फायरिंग शुरू की। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कार्रवाई करते हुए आरोपित विजय ठाकुर और अवनीश यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मझोला के कांशीराम नगर के रहने वाले हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही अशोक कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। एसएसपी ने बताया कि सचिन और अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
गोशाला की आड़ में पिंकी देह व्यापार का धंधा चला रही थी, शाम ढलते ही शुरू हो जाता था देह व्यापार का धंधा
स्थानीय लाेगाें के अनुसार कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में पिंकी देह व्यापार का धंधा चला रही थी। उसके घर में लड़कियों को देखकर लोग पूछताछ करते थे तो वह बताती थी कि गोशाला में काम कराने के लिए इन्हें यहां रखा है जबकि शाम ढलते ही उसके घर में लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता था। देररात तक लोग मौजूद रहते थे।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
You may also like
संसद के बाहर ये 'सुनहरी चीज' बनी PM मोदी की सुरक्षा में खतरा, हरकत में आई SPG, लिया एक्शन!
Mumbai: भूत भगाने के नाम पर परेशान महिला को बनाया हवस का शिकार; ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार
नेशनल स्पेस डे : 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों के 1.48 करोड़ बच्चों को अंतरिक्ष की जानकारी मिली
स्मार्टफ़ोन की कॉलिंग स्क्रीन अचानक बदल गई है तो, जान लीजिए क्यों हुआ ऐसा
सांगरिया पुल चढ़ते बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत