रांची, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राफिया नाज ने प्रदेश महिला कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की महिला अध्यक्ष की ओर से राज्यपाल से महिला आयोग के गठन की मांग करना घड़ियाली आंसू बहाने जैसा है। कांग्रेस पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ सत्ता में भागीदार है और अब तक महिला आयोग के गठन के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
राफिया नाज ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन दुष्कर्म, अपहरण और छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद महिला आयोग का गठन नहीं किया गया है, जो सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए महिला आयोग के गठन में देरी क्यों हो रही है। क्या यह सिर्फ एक दिखावा है या फिर महिलाओं के मुद्दों पर पार्टी की कोई वास्तविक प्रतिबद्धता नहीं है? राफिया नाज ने मांग की कि झारखंड सरकार तत्काल प्रभाव से महिला आयोग का गठन करे।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स के मामले में बड़ा अपडेट, हूती विद्रोहियों ने रद्द की निमिषा प्रिया की फांसी
Bihar Weather : 2019 वाले बाढ़ के डर से सहमे पटनावाले, उधर 11 और जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
शेर को कुत्ते कीˈ तरह सहला रही थी लड़की, लेकिन अचानक ऐसा हुआ कि हर कोई दंग रह गया, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर
शान से जीने के लिए इन तीन कामों में बनो बेशर्म, हमेशा खुश और सफल रहने के मंत्र
64 साल पहले इतनेˈ में मिलता था 10 ग्राम सोना, कीमत जान नहीं होगा यकीन