जींद, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमारे हरियाणा की संस्कृति है कि बेटी को आर्शीवाद देकर भेजते हैं, धन्यवाद नहीं करवाते हैं। आप फलें यह हरियाणा का आर्शीवाद आपके साथ है। जुलाना में रही कमी को लगातार दूर करने का काम किया जा रहा है। आज सिख गुरू हरकिशन सिंह की आठवीं जयंती है और साथ ही क्रांतिकारी नेता मंगल पांडे की भी जयंती है। आज बहुत ही पवित्र दिवस है। मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को गांव नंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 23 जनवरी 2015 को हरियाणा की पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे तो उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का नारा दिया था। उन्हें खुशी है कि मोदी के नेतृत्व में गति से काम हुआ है और बेटियों को सशक्त और मजबूत करने का काम हरियाणा में तेजी से चला है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को वो धन्यवाद करते हैं कि उन्नंहोंने नंदगढ़ में जन्मी रेखा को दिल्ली की सीएम बनाने का काम किया है। आज प्रदेश में ट्रिप्पल इंजन की ताकत से विकास की गति तेज हुई है। सरकार यह नहीं देख रही है कि विधायक हमारा है या नहीं, सरकार सबके विकास के लिए कार्य कर रही है। जब से भाजपा सरकार बनी है तब से 2014 से जुलाना विधानसभा में 20 हजार 433 करोड़ लागत के विकास कार्य करवाए गए हैं। 2004 से 2014 तक कांग्रेस सरकार ने केवल 202 करोड़ के ही विकास कार्य करवाए थे।
यह भाजपा की विकासकारी नीतियों को दर्शाता है। जुलाना विधानसभा में 88 घोषणाएं कीं और 85 पर काम हो चुका है। जींद में भी 545 घोषणाएं पूरी हो चुकी है। सीएम ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो विचार से जोड़ कर देश को नई दिशा दे सकती है। स्व. सुषमा स्वराज भी हरियाणा की बेटी थीं और वो भी दिल्ली की सीएम थीं। हरियाणा की बेटियों ने देश को आगे ले जाने का काम किया। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की राजनीतिक जीवन यात्रा हमें यह बताती है कि भारत आज बदल रहा है। एक बेटी नंदगढ़ गांव से जन्म लेती है और दिल्ली जैसे महानगर की मुख्यमंत्री बन जाती है। यह न केवल महिलाओं के लिएप्रेरणादायक है बल्कि देश को संदेश देती है कि भारत में अवसर वंशवाद से नहीं परीश्रम से तय होते हैं। जो व्यक्ति मेहनत व परीश्रम कर सकते हैं वो बहुत ऊंचा जा सकता है। यह प्रधानमंत्री ने तय किया है।
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
You may also like
गुजरात में मूंगफली के खेत में शिवराज सिंह ने किसानों से किया सीधा संवाद
पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर रही धामी सरकार : गृह मंत्री अमित शाह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी अपनी इंडिया-इंग्लैंड संयुक्त टेस्ट XI, सचिन-धोनी और कुक जैसे दिग्गजों को नहीं मिली इस टीम में जगह
मॉनसून सत्र के लिए पक्ष-विपक्ष दोनों तैयार, टकराव के पूरे आसार; विपक्ष की रणनीति कुंद करने का सरकार का प्लान समझिए
एक दिन भी ज्यादा रहे तो होंगे डिपोर्ट! ट्रंप के इस कानून से बढ़ी भारतीय छात्रों की टेंशन