मुंबई, 06 सितंबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र के मुंबई में कारों में मानव बम की धमकी देने वाले आरोपित को मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार कर
लिया है। आरोपित को मुंबई लाने की प्रक्रिया पुलिस कर रही है।
मुंबई पुलिस ने शनिवार को बयान जारी कर यह जानकारी पत्रकारों को दी। पुलिस की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुंबई में बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में उत्तर प्रदेश के नोएडा से अश्विन कुमार सुप्रा (50) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए उसके फोन और सिम कार्ड को जब्त कर लिया गया है। उसे नोएडा से मुंबई लाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि आरोपित ने बीते गुरुवार को ट्रैफिक कंट्रोल रुम व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजा था। इस मैसैज में आरोपित ने दावा किया था कि मानव बमों से लदे 34 वाहनों को मुंबई में रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है और चेतावनी दी गई थी कि शहर विस्फोट के बाद दहल जाएगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धमकी देने के बाद आरोपित ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था। लेकिन गोपनीय जानकारी और एक किराने की दुकान से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित के लोकेशन का पता लग सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपित अश्विनी कुमार सुप्रा को उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 79 स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक छानबीन में पता चला है कि आरोपित बिहार के पटना का निवासी है और पेशे से ज्योतिषी हैं। अभी तक उसकी इस धमकी के पीछे का मकसद का पता नहीं चल पाया है।
—————
(Udaipur Kiran) यादव
You may also like
भारत को निशाना बनाकर एलन मस्क पर भड़के ट्रंप के क़रीबी सलाहकार
पितृपक्ष : श्राद्ध और तर्पण से मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
'जलवायु पतन मानव-निर्मित, प्राकृतिक नहीं', उत्तर भारत में आए बाढ़ पर आचार्य प्रशांत
खाटूश्याम के भक्तों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 43 घंटे तक बंद रहेंगे बाबा श्याम के दर्शन, जानें पूरी समय-सारणी
जब चलती ट्रेन` के दौरान ड्राइवर को Toilet लगती है तो क्या रोक दी जाती है ट्रेन? जानिए इस मुश्किल हालात से रेलवे कैसे निपटता है