नैनीताल, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिला मुख्यालय नैनीताल में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विरोधी पक्ष पर उनके 7-8 सदस्यों को जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। बताया है कि चिड़ियाघर रोड से जिला पंचायत की ओर जाने वाली रोड के पास उनके साथ आये चार सदस्यों को जबरन ले जाया गया है। दूसरी ओर भाजपा ने भी कांग्रेस पर 4 सदस्यों को मारपीट कर जबरन ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के मतदान के दिन आज उस समय बवाल हो गया, जब कांग्रेस पार्टी ने सत्तारूढ़ दल पर पुलिस की मौजूदगी में विधायक व नेता प्रतिपक्ष सहित कई कांग्रेसी नेताओं से मारपीट कर कई जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने का खुला आरोप लगाया।
कांग्रेस कार्यकर्ता कुछ वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण के आरोप लगाते हुए इस कार्यवाही की निंदा कर रहे हैं। कांग्रेस ने आगे इस मुद्दे पर आंदोलन करने की बात भी कही है।
कांग्रेस का 15 सदस्यों के साथ होने का दावा
जनपद में जिला पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश के साथ अपने पास 15 जिला पंचायत सदस्यों के जीत के प्रमाण पत्र दिखाते हुए दावा किया है कि उनके साथ हेम चंद्र, संजय बोरा, निधि जोशी, अनीता आर्या, देवकी देवी, पूनम बिष्ट, पुष्पा नेगी, मीना देवी, जीशांत कुमार, पुष्पा नेगी, दीप सिंह बिष्ट, प्रमोद कोटलिया, विपिन सिंह जंतवाल, तरुण शर्मा व डीकर सिंह मेवाड़ी थे। इनमें से दीप सिंह बिष्ट, प्रमोद कोटलिया, विपिन सिंह जंतवाल, तरुण शर्मा व डीकर सिंह मेवाड़ी को जबरन अपहरण कर ले जाया गया, जबकि जीशांत कुमार के कपड़े फाड़ दिये गये और पुष्पा नेगी से भी मारपीट की गयी। आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
भाजपा का पक्ष
उधर भाजपा ने कांग्रेस पर कई सदस्यों को जबरन बंधक बनाकर और उनके प्रमाण पत्र भी नियमविरुद्ध जबरन अपने साथ रखने का आरोप लगाया है, और किसी तरह के अपहरण से इनकार किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि नैनीताल में खटीमा के विधायक के साथ बाजपुर-ऊधमसिंह नगर के लंबे चौड़े लोग कांग्रेस की ओर से लाये गये हैं, जो जबर्दस्ती भाजपा समर्थित सदस्यों को धमका रहे हैं। बताया कि एक सदस्य डॉ. छवि बोरा कांडपाल का प्रमाण पत्र छीनने का प्रयास भी किया गया है।
भाजपा प्रत्याशी ने नेता प्रतिपक्ष, उप नेता प्रतिपक्ष आदि के विरुद्ध पुलिस में दी प्राथमिकी
इस बीच भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा दर्म्वाल की ओर से थाना तल्लीताल पुलिस में प्राथमिकी दी है, जिसमें कहा है कि उनके साथ चार सदस्य मतदान के लिये आये थे। आरोप लगाया है कि इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों के साथ विधाायक यशपाल आर्य, सुमित हृदयेश व भुवन कापड़ी व पूर्व विधायक संजीव आर्य सहित कई लोगों ने मारपीट कर गायब करने का प्रयास किया गया।
अब तक 23 ने किया मतदान
इस बीच ताजा जानकारी के अनुसार कुल 27 सदस्यों में से भाजपा समर्थित 12 और कांग्रेस समर्थित 11 सदस्यों ने मतदान कर लिया है। 4 सदस्यों ने अभी मतदान नहीं किया है। चुनाव परिणाम का सारा दारोमदार इन्हीं पर निर्भर रहने वाला है।
(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
You may also like
जब किन्नर मांगे पैसे तो कह दे बस येˈ शब्द इससे बदल जाएगी आपकी किस्मत
8 महीने में 4... मुंबई के गोरेगांव की हाई प्रोफाइल इमारत में विदेश जाने से पहले बच्चे क्यों कर रहे आत्महत्या?
अब नहीं जमेगा जोड़ों में यूरिक एसिड! रोज सुबहˈ खाएं ये चीज़ और देखें चमत्कारी असर डॉक्टर भी हुए हैरान
यूक्रेन युद्ध पर जब तक कोई डील नहीं होती... अलास्का शिखर वार्ता के बाद आया ट्रंप का पहला बयान, पुतिन बोले- अगली बार मॉस्को में
Delhi NCR Night Life NCR की इन 6 जगहोंˈ पर लगा रहता है लड़के लड़कियों का जमावड़ा आधी रात तक चलती है रंगीन पार्टी