Next Story
Newszop

अशोकनगर : कच्चे मकान पर गिरा नीम का पेड़, घर के अंदर सो रही बच्ची की दबकर मौत

Send Push

अशोकनगर, 22 जून (Udaipur Kiran) । अशोकनगर के मुंगावली की डिपो कॉलोनी में रविवार सुबह एक कच्चे मकान के ऊपर नीम का पेड़ गिर गया। घटना में घर के अंदर साे रही बच्ची की दबकर माैत हाे गई। दाेपहर काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे की है।

इस संबंध में प्राप्‍त जानकारी के अनुसार स्‍थानीय निवासी जय सिंह जादव का कच्चा मकान है। उनके घर के पास ही नीम का एक पुराना पेड़ लगा हुआ था। रविवार सुबह अचानक पेड़ मकान के ऊपर गिर गया। घटना के समय जय सिंह जादव की ढाई साल की बेटी स्वाती जादव घर में परिजनाें के साथ सो रही थी। पेड़ गिरने से कच्चा मकान धराशायी हो गया। जिससे परिवार अंदर ही फंस गया। चीखने पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने टहनियां हटाकर घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे मेंं स्वाती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को तत्काल मुंगावली सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान दोपहर में बच्ची की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Loving Newspoint? Download the app now