अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के जन्मांक के आधार पर उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। जन्मतिथि के अंकों के योग से आप अपना जन्मांक जान सकते हैं, जो 1 से 9 तक होता है। आज 29 जून, रविवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ऐसे में आज सभी जन्मांक वाले लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज रविवार है, जिसका स्वामी ग्रह सूर्य है और सूर्य का अंक 1 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज जन्मांक 1 वाले लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कार्यस्थल पर नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, जन्मांक 2 वाले लोगों को अपनी भावनाओं को संतुलित रखना होगा, अन्यथा इसका असर महत्वपूर्ण फैसलों पर पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं 29 जून के अंक ज्योतिष परिणाम, जन्मांक 1 से 9 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है पूरा दिन।
मूलांक 1
आज जन्मांक 1 वाले लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यापार के मामले में कोई पुरानी योजना अचानक फिर से शुरू हो सकती है। यदि आप कार्यस्थल पर नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहे हैं तो सहकर्मी आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा कर सकते हैं। इससे आपका प्रभाव और निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ेगी। लेकिन भावनात्मक रूप से आपको अपना मन मजबूत रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे थकान महसूस होगी। लेकिन आप संतुलन बनाए रख सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार या खुशी मिल सकती है।
मूलांक 2
आज मूलांक 2 वाले लोगों के मन में कई तरह की भावनाएं आ सकती हैं। इसका असर आपके निर्णयों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। व्यापार को लेकर आपके मन में कई तरह की योजनाएं और विचार चल सकते हैं। लेकिन इसके लिए व्यावहारिकता बनाए रखना जरूरी होगा, अन्यथा असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है। आज किसी पुराने मित्र से बात करके आपको अच्छा लगेगा और मानसिक तनाव भी कम होगा।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वाले लोग कार्यस्थल पर अपने विचारों और योजनाओं को बेहतर तरीके से सबके सामने रख पाएंगे। आपके बात करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे और आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे। आप किसी सार्वजनिक मंच या मीटिंग में नेतृत्वकारी भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षा, कानून या धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। अगर आपके मन में लंबे समय से कोई काम को लेकर विचार चल रहा था तो अब आप उसे क्रियान्वित कर सकते हैं।
मूलांक 4
आज मूलांक 4 वाले लोगों को कोई भी काम धैर्य के साथ करना होगा और निर्णय लेते समय कोई भी कदम सोच-समझकर उठाना होगा। जल्दबाजी के कारण नुकसान होने की संभावना है। कार्यस्थल पर किसी काम को पूरा करने के लिए आपको अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। ऐसे में सफलता मिलने में देरी भी हो सकती है। तकनीकी कार्यों में अनुभव लाभकारी हो सकता है। लॉजिस्टिक्स के काम से जुड़े लोग आज अधिक व्यस्त रहेंगे, जिसका लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
मूलांक 5
आज मूलांक 5 वाले लोग कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे। व्यापार के मामले में कुछ नए संपर्क बन सकते हैं और यात्रा के भी योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अचानक कोई अवसर प्राप्त हो सकता है। लेकिन इसको लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जो लोग मीडिया, सेल्स या मार्केटिंग से जुड़े हैं, उनकी बातों का आज लोगों पर गहरा असर हो सकता है। साथ ही मित्रों से सहयोग मिलेगा और राजनीतिक संपर्कों से लाभ मिलने की उम्मीद है।
मूलांक 6
आज मूलांक 6 वाले लोग अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आपकी कलात्मक क्षमता का भी विकास हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे। कला, संगीत, डिजाइन या फैशन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की आज सराहना हो सकती है। साथ ही करियर में तरक्की होगी। अगर आप किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो परिवार के किसी सदस्य की मदद से उसका समाधान मिल सकता है।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वाले लोग अपने जीवन या किसी विषय को लेकर गंभीरता से सोच सकते हैं। शोध कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है और किसी सवाल पर गहराई से सोचेंगे। अकेले बैठकर सोचने से आपको कुछ सवालों के जवाब मिल सकते हैं। धर्म और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी मामले में आपको अपने पिता से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। निजी जीवन में किसी से बात करते समय सावधान रहें। किसी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है।
मूलांक 8
आज मूलांक 8 वाले लोगों पर काम का दबाव ज्यादा रहने वाला है। लेकिन आप हर काम को बहुत ही आसानी और समझदारी से पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पुराने दायित्वों को पूरा करने पर अधिक ध्यान देना होगा। इसको प्राथमिकता देने से लाभ संभव है। आर्थिक मामलों में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई अधूरा काम पूरा करना पड़ सकता है। ऐसे में धैर्य बनाए रखें, क्योंकि सकारात्मक परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में खुशियां दस्तक देंगी।
मूलांक 9
आज मूलांक 9 वाले लोग जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। कार्यस्थल पर साहसिक निर्णय लेने से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। जो लोग सामाजिक या मानवीय कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें इनसे प्रेरणा मिल सकती है। मूलांक 9 वाले छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप दोस्तों के साथ खूबसूरत पल भी बिता सकते हैं और यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं। भाइयों के साथ संबंध बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
You may also like
बहादुरगढ़ में करियाना दुकानदार की गोली मारकर हत्या
जींद: नहर में डूबे युवक का शव बरामद
नारनौलः गांव नीरपुर बना विकास का मॉडल
'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या, संविधान रक्षकों को किया नमन
फाइनेंशियल ईयर 2026 में इन 5 पेनी स्टॉक में देखने को मिली हैवी बाइंग, 97% तक की उछाल, 1 रुपये से लेकर 16 रुपये के स्टॉक