ज्योतिष गणना के अनुसार 8 जुलाई का राशिफल सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए काफी लाभकारी रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर वृश्चिक के बाद धनु राशि में होने जा रहा है। इसके साथ ही आज चंद्रमा शुक्र के साथ समसप्तक योग बनाएगा। जबकि शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में मालव्य राजयोग बनाएगा। इसके साथ ही आज ज्येष्ठा नक्षत्र में शुक्ल योग का भी सुंदर संयोग बनने जा रहा है। इन स्थितियों में मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष, व्यापार में मंदी आ सकती है
मेष राशि वालों को आज व्यापार में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पुरानी योजनाओं से आप प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इससे दैनिक खर्च आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपके बेहतर प्रदर्शन की सराहना होगी। आपकी कार्य क्षमता को देखते हुए आपको नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी से समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज भाग्य 84 फीसदी साथ देगा। चींटियों को आटा खिलाएं।
वृष राशि वाले आज जोखिम से दूर रहें
वृष राशि वाले आज काम का दबाव अधिक हो सकता है, इसलिए पहले से ही एक सूची बना लें ताकि कोई भी चीज़ छूट न जाए। किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ लें। काम के दौरान तनाव से बचें और किसी भी जोखिम भरे काम से दूर रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज अगर आप अपनी सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं को नज़रअंदाज़ करेंगे, तो वे आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती हैं। इसलिए सेहत का ख़ास ख्याल रखने की ज़रूरत है। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि वाले मान-सम्मान में वृद्धि होगी
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप किसी ज़मीन या प्रॉपर्टी पर निर्माण करने की योजना बना रहे हैं, तो बहुत सतर्क रहें। व्यापार में बिना किसी जल्दबाजी के सोच-समझकर योजनाओं को आगे बढ़ाएँ। पारिवारिक माहौल में कोई शुभ कार्य होने से खुशी का माहौल बनेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन इसे बनाए रखने के लिए संयम ज़रूरी है। लक्ष्य पर डटे रहना आपको सफलता के और करीब ले जाएगा।आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य अर्पित करें।
कर्क, आपको नए संपर्कों से लाभ हो सकता है
कर्क राशि वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपको धन संबंधी मामलों में विशेष रूप से सतर्क रहना होगा। किसी से उधार लेने से बचें। यदि आप सरकारी सेवा में हैं, तो अपने उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत में सावधानी बरतें, अन्यथा अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। बिना सोचे-समझे व्यवसाय से संबंधित निर्णय न लें। वित्तीय मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह लेने से बचें। छात्रों को उनकी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा और नए संपर्कों से लाभ हो सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में पीले कपड़े में बांधकर चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं।
सिंह, आपको आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज आप नई योजनाओं का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। कोई पुराना अधूरा काम आज पूरा हो सकता है, जिससे मन को संतुष्टि मिलेगी। मिलजुलकर काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। परिवार में आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप अपनी माता के साथ मायके जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह के समय तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि, आज आपको वाहन सुख मिल सकता है
कन्या राशि वालों के जीवन में आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आज आप सभी के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम को समय पर पूरा करने के लिए आपको थोड़ी जल्दबाजी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक समस्याओं को बाहरी लोगों के सामने प्रकट करने से बचें। कोई इसका फायदा उठा सकता है। यदि आप अपने बच्चे को कोई जिम्मेदारी देते हैं, तो वह उसे बखूबी निभाएगा। छात्रों को पढ़ाई में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणपति को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि वालों का आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक जीवन से जुड़े लोगों को किसी चर्चा या वाद-विवाद में भाग लेने का मौका मिल सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आप संतुष्ट रहेंगे। किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। ध्यान रखें कि दूसरों के काम में ज्यादा उलझने से आपके निजी काम प्रभावित हो सकते हैं। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको कोई कीमती वस्तु उपहार में मिल सकती है। बाहरी लोगों से तालमेल बढ़ाने में भी आप सफल रहेंगे। आपको कोई भी काम पूरे आत्मविश्वास के साथ करना होगा, तभी वह पूरा होता नजर आएगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
धनु, वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें
आज धनु राशि के जातकों का झुकाव रचनात्मक कार्यों की ओर रहेगा। आपके आस-पास के लोग आपकी प्रतिभा से हैरान हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आज आप किसी से किया वादा पूरा करने में सफल रहेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, तभी आपके प्रयास पूरे परिणाम देंगे। कला या डिजाइन जैसे क्षेत्रों में आपके काम को प्रसिद्धि मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को पुरानी योजनाओं से लाभ हो सकता है। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं।
मकर, खर्चों पर नियंत्रण रखें
मकर राशि के जातकों को आज पुराने अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। खर्चों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो परेशानी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी सामाजिक पहल में हिस्सा ले सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार को लेकर लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। परिवार के बड़ों से बहस करने से बचें, खासकर अगर वे जल्दबाजी में कोई फैसला लेते हैं। जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है। आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें।
कुंभ, आय में वृद्धि हो सकती है
कुंभ राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके सामने कुछ नई संभावनाएं आएंगी, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। घर की पुरानी समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। अगर कोई गंभीर मामला लंबे समय से टल रहा है, तो उसे अभी पूरा कर लेना सही रहेगा। आप सरकारी संपर्कों का अच्छा इस्तेमाल कर पाएंगे। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना भी बना सकते हैं, जिससे तनाव दूर होगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।
मीन, कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठों से मदद मिलेगी
मीन राशि वालों को आज अपनी आय और व्यय के बीच सही संतुलन बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आएंगी, जिन्हें आप वरिष्ठों की मदद से सुलझा लेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। सकारात्मक सोच से आपको किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है। मातृ पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने के संकेत हैं। बजट पर ध्यान देना जरूरी है, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। अगर आपने किसी को कर्ज दिया था तो आज वह वापस मिल सकता है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।
You may also like
Bigg Boss 19: सलमान खान के साथ होस्ट के तौर पर शामिल होंगे तीन सितारे, इस तारीख को ओटीटी पर होगा शो का प्रीमियर
जंगल में मिली नई-नवेली दुल्हन की लाश! रेप केस के बाद हुई थी शादी, पति की बढ़ी मुश्किलें
जयपुर में होगा गीता महाकुंभ: 11 से 19 दिसंबर तक मां बगलामुखी महायज्ञ, संत-महात्माओं का होगा महामिलन
होटल के खाने में निकली मक्खी, शिकायत पर मालिक का जवाब सुनकर खौल जाएगा खून...
धौलपुर में झमाझम बारिश से रामसागर बांध छलका! जलस्तर पहुंचा क्षमता से कई इंच ऊपर, किसानों और नागरिकों के लिए राहत