इंटरनेट डेस्क। पूर्वी अफगानिस्तान में रविवार रात आए भीषण भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रही है। इस प्राकृतिक आपदा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 1,124 हो गई है। वहीं अब तक 3,251 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। अफगान रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने आज ये जानकारी दी।
खबरों के अनुसार, सूचना एवं प्रकाशन प्रमुख जुमा खान नईल ने इस संबंध में जानकारी दी कि भूकंप में मुख्य रूप से कुनार प्रांत में 8,000 से अधिक घर पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से नष्ट हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि अभी तक मृतकों एवं घायलों के अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं और राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में लगा हुआ है। आपको बता दें कि यह भूकंप रविवार रात 11:47 बजे अफगानिस्तान के पूर्वी भाग में आया था। इस भूकंप का केंद्र नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 27 किमी उत्तर-पूर्व में सतह से आठ किमी की गहराई पर बताया गया है।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Himachal Rains: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, मंडी में मकान ढहने से 2 लोगों की मौत, शिमला में बुधवार को स्कूल बंद
मराठा समुदाय को जाति प्रमाणपत्र के लिए बड़ी राहत, महाराष्ट्र सरकार का नया जीआर जारी
राजगढ़ः दोस्तों के साथ घूमकर लौट रहे कार सवार व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने से मौत
उज्जैनः ग्राम पंचायत सचिव दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया
मराठा आरक्षण पर हैदराबाद गजट लागू, डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा- हर समाज को न्याय (आईएएनएस साक्षात्कार)