इंटरनेट डेस्क। अब भूकंप ने फिलीपींस में तबाही मचाई है। यहां पर मंगलवार रात आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के कारण बड़ी जनहानि हुई है। इस भूकंप के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है कई लोग घायल भी हुए हैं। खबरों के अनुसार, भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।
इसके कारण यहां के दानबांतायन कस्बे में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, जहां गिरजाघर स्थित है। आपको बता दें कि इस देश में प्राकृतिक आपदा आना आम बात है। ये प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" यानी भूकंपीय भ्रंश रेखाओं के घेरे में आता है।
आपदा कार्यों से जुड़े अधिकारी रेक्स यगोट ने जानकारी दी कि बोगो में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। भूस्खलन और चट्टानों से प्रभावित एक पहाड़ी गांव में मशीनों को पहुंचाने का प्रयास जारी है। यहां पर भूकंप के कारण लोगों में दहशत पैदा हो गई है। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
सिंह मासिक राशिफल अक्टूबर 2025 : जीवन में आएंगे कई उतार-चढ़ाव, आर्थिक निर्णय से धन हानि संभव
Skin Care Tips- मानसून में भूलकर भी ना लगाए चेहरे पर ग्लिसरीन, जानिए इसके नुकसान
केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा! कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA में बंपर बढ़ोतरी, जानें कब से लागू
Skin Care Tips- ऑयली स्किन से परेशान हैं, तो इस टोनर का करें इस्तेमाल
जुबीन गर्ग मौत मामले के आरोपित श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा को 14 दिन की एसआईटी हिरासत