इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बागपत के अमीनगर सहाय क्षेत्र में अब एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर एक बार तो आपको भी विश्वास नहीं होगा। यहां सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में 43 वर्षीय एक महिला अपने से 20 साल छोटे शादीशुदा रिश्ते के भांजे से प्यार कर बैठी। महिला के 19 साल का बेटा और 17 साल की बेटी भी है।
प्यार को परवान चढ़ाने के लिए दो सप्ताह पहले महिला और उसका भांजा घर से फरार होकर राजस्थान के भिवाड़ी पहुंच गए। पुलिस एक होटल से अब दोनों को बरामद कर लिया है।
खबरों के अनुसार, 43 वर्षीय एक महिला का विवाह पड़ोसी गांव में हुई थी। विवाह के बाद से ही महिला का अपनी बहन के यहां आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान महिला का 23 वर्षीय रिश्ते के भांजे के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। परिजनों को इस बात की भनक लगने पर उन्होंने दोनों पर बंदिश लगानी शुरू कर दी। जिसके बाद दो सप्ताह पूर्व महिला अपने प्रेमी भांजे के साथ घर से फरार हो गई।
महिला का भांजे के साथ चार सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि महिला का उसके भांजे के साथ पिछले चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की चर्चा आस-पड़ोस में भी हो रही थी। बाद में परिवार के लेागों ने महिला पर बंदिशें लगानी शुरू कर दी थीं। इसके बाद महिला ने भांजे के साथ फरार होने का कदम उठाया। अब पुलिस दोनों को तलाश कर चुकी है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
रोहित, कोहली के बाद अब बुमराह ने कर दी सन्यास की घोषणा, कहा- ये सफ़र हमेशा के लिए जारी नहीं रह सकता...
प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज
रामगढ़ गुरुद्वारा पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल
जेएसएलपीएस ने चलाया सोशल मीडिया जागरूकता अभियान
इंदौरः अब घर बैठे शासकीय व निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से बुक करा सकेंगे अपॉइंटमेंट