इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। हालांकि अभी भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों को आज भी नहीं बदला है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 104.72 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही बिक रहा है। वहीं डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। देश के बड़े शहरों में भी सरकारी तेल कंपनियों ने आज दोनों ईंधनों कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 प्रतिलीटर है।
प्रमुख शहरों में आज ये हैं कीमतें
अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02
हैदराबाद: पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70
इंदौर: पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88
पटना: पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80
लखनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80
पुणे: पेट्रोल 104.04, डीजल 90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45
रोजाना सुबह जारी की जाती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
आपको बात दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। कच्चे तेल कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव आने के बावजूद मई 2022 के बाद से देश में कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दोनों ईंधनो की कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कब गिरावट आएगी, इस संबंध में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
PC:financialexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Travel Tips: Trishla Farmhouse पर बना लें बेटे का जन्मदिन, सभी हो जाएंगे खुश
क्या मुस्लिम औरतें रात भर मेले में घूमेंगी? मौलाना इसहाक गोरा ने लगाई फटकार, बोले- ये तो इस्लाम के खिलाफ!
रिलायंस का बड़ा कदम, दक्षिण भारत में FMCG हब बनाने की तैयारी
भारत-बांग्लादेश सीमा पर 80.55 लाख के सोने के बिस्कुट संग तस्कर गिरफ्तार
कल राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर को मिलेगी वन्दे भारत ट्रेनों की सौगात, यहाँ पढ़े किराए से लेकर टाइमिंग तक की पूरी डिटेल