इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर में आज खुशी का माहौल है। जी हां जानकारी के अनुसार उनके दामाद गौतम अश्विनी अनखड़ न्यायाधीश बन गए है। खबरों की माने तो उनके दामाद को बॉम्बे हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति करीब एक साल से चल रही प्रक्रिया के बाद हो पाई है।
गौतम अश्विनी अनखड़ की बॉम्बे हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अनखड़ ने लंबे समय तक कानूनी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं और उनकी नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया पिछले एक साल से चल रही थी।
दरअसल, केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति भवन ने गौतम अश्विनी अनखड़ को बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के लिए आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति एडवोकेट कोटे के तहत की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 सितंबर 2024 को उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी।
You may also like
US Role in India-Pakistan Tensions: From Four Wars to Trump's Mediation Claims
राजस्थान में इंसानियत शर्मसार! हवस में अंधे हुए युवक ने बछड़े के साथ किया कुकर्म, गुस्साए ग्रामीणों ने की सख्त सजा की मांग
कांग्रेस पर जनता को भरोसा नहीं : कैलाश विजयवर्गीय
फ्रांस के राष्ट्रपति ने वांग यी से मुलाकात की
राजस्थान के सरकारी स्कूल में शर्मसार करने वाला दृश्य! शराब के नशे में लुढ़कते हुए पहुंचा शिक्षक, ग्रामीणों पकड़ा तो मांगने लगा माफ़ी