इंटरनेट डेस्क। बिहार के पूर्णिया जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां यहां एक प्रेमी के प्यार में पागल महिला ने भयानक वारदात को अंजाम दिया है। खबरों की माने तो कसबा प्रखंड के सब्दलपुर गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
जाने क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक की उम्र 38 वष बताई जा रही है। मृतक के भाई पंकज मंडल ने आरोप लगाया कि आनंद की पत्नी रेशमा देवी और उसके प्रेमी जेसीबी चालक आनंद कुमार ने मिलकर हत्या की साजिश रची। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह गांव का एक बच्चा नींबू तोड़ने के लिए घर गया तो उसने आनंद को बरामदे में फंदे से लटका देखा। घर में कोई नहीं था। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस जांच में जुटी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो परिजनों ने पुलिस को बताया कि आनंद की शादी 2012 में रूपौली थाना क्षेत्र के बिरौली निवासी कारे लाल राय की पुत्री रेशमा देवी से हुई थी। विवाह के बाद करीब बारह साल तक दोनों का जीवन सामान्य रहा और उन्हें एक पुत्र व एक पुत्री भी है। लेकिन करीब एक साल पहले रेशमा देवी का जेसीबी चालक आनंद कुमार से जीजा साली का रिश्ता कायम हो गया। दोनों के बीच नजदीकयां बढ़ने लगी। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गया। इस पर पति को आपत्ति हुई। जिससे घर में विवाद बढ़ने लगा तो रेशमा अपने प्रेमी के साथ ही रहने लगी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात दोनों ने मिलकर आनंद की हत्या कर दी और शव को बरामदे में फंदे से लटका दिया ताकि यह आत्महत्या लगे। दोनों आरोपी घर से फरार है।
pc- aaj tak
You may also like
सहजन की पत्तियां बढ़ाएगी सेक्स पावर और स्टैमिना, देखने को मिलेंगे ये गजब के फायदे
Rashifal 3 oct 2025: इन राशियों के जातकों के लिए मिला जुला होगा दिन, रूका काम हो सकता हैं शुरू, जाने राशिफल
Vastu For Main Door : घर के दरवाजे पर पानी का बर्तन रखने से बदल सकती है आपकी किस्मत
अशोकनगर में मिला युवती का रक्तरंजित शव
दशहरे पर सोने की कीमतों में गिरावट: खरीदारों के लिए राहत