इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी दुखभरी खबर सामने आई है। जी हां कांटा लगा गर्ल, मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके निधन के बारे में दावा किया गया है। बताया जा रहा हैं की उनके कार्डियक अरेस्ट हुआ है। विरल भयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट में भी शेफाली के निधन की जानकारी साझा की है।

पहले हुआ था सीने में दर्द
मीडिया रिपेाटर्स की माने तो शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं। अचानक रात 11 बजे के आस-पास उन्होंने सीने में दर्द हुआ था। उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली के मेकअप आर्टिस्ट ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। रोते हुए उसने बस इतना बताया कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ। परिवार ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

कर चुकी हैं कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम
कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर रहीं शेफाली ने फिल्म मुझसे शादी करोंगी में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया था। शेफाली ने चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने नच बलिए समेत कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया था। वे अपने डांस को लेकर भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहीं हैं।
pc- tv9, bhaskar,koimoi.com
You may also like
क्या आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन बदलवा सकते हैं? जानें क्या है सबसे आसान प्रोसेस
Redmi K80 Ultra vs Flagship Phones: क्या 7410mAh बैटरी वाला ये फोन सब पर भारी है?
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रकरण दर्ज होने से मुश्किल में, व्यक्ति से गलत बयानी कराने का आरोप
वित्त वर्ष 26 के शुरुआती महीनों में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, आने वाले समय में भी जारी रहेगी तेजी : केंद्र
'इलियाना डिक्रूज' ने दूसरे बेटे की तस्वीर शेयर कर बताया नाम भी, फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई