Next Story
Newszop

Fauja Singh: मैराथन धावक फौजा सिंह हिट एंड रन मामला, अमृतपाल सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Send Push

इंटरनेट डेस्क। 114 वर्ष के मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले फॉर्च्यूनर चालक अमृतपाल सिंह ढिल्लों निवासी करतारपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपित ने माना कि वह हादसे के समय गाड़ी में अकेला था और भोगपुर से किशनगढ़ की तरफ जा रहा था।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीसीटीवी फुटेज में भी गाड़ी कैद हो गई थी, जिसके आधार पर जांच कर पुलिस ने गिरफ्तार किया। 33 साल पहले वर्ष 1992 में फौजा सिंह गांव ब्यास में घर के पास ही नेशनल हाईवे के किनारे अपने बड़े बेटे कुलदीप के लिए ढाबे का निर्माण करवा रहे थे। निर्माण के दौरान दीवारों पर पानी का छिड़काव करने के दौरान शटरिंग गिर गई थी और इस हादसे में उनके बेटे कुलदीप की जान चली गई थी। फिर उन्होंने उस ढ़ाबे का निर्माण करवाया था।

114 साल की उम्र में भी फौजा सिंह रोज सैर के दौरान ढाबे का भी एक चक्कर लगाते थे। किस्मत का खेले देखें कि पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे बजे एक सफेद रंग की कार ने फौजा सिंह को टक्कर मारी तब वह सड़क पार कर उसी ढाबे पर जा रहे थे।

pc- runnersworld.com

Loving Newspoint? Download the app now