इंटरनेट डेस्क। इस समय भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। लोकसभा से लेकर कई राज्यों की विधानसभाओं में पार्टी का दबदबा है। वैसे अब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बदनलने जा रहा हैं। जल्द ही पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिलने वाला है। ऐसे में यह सवाल लोगों के मन में अक्सर आता है कि पार्टी के सबसे बड़े नेता यानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कितनी सैलरी मिलती है?

पार्टी फंड से मिलता हैं पैसा
वैसे आपको बता दें किउ भाजपा अध्यक्ष का पद सरकारी नहीं हैं यानी यह संवैधानिक पद नहीं है, इसलिए उन्हें सरकार की ओर से कोई तय सैलरी नहीं दी जाती। बीजेपी अध्यक्ष को पार्टी खुद अपने फंड से वेतन और अन्य सुविधाएं देती है। हालांकि, पार्टी अध्यक्ष का पद इतना प्रभावशाली होता है कि उसकी तुलना किसी केंद्रीय मंत्री की ताकत से की जा सकती है।

कितनी होती है सैलरी?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक डेटा जारी नहीं किया गया है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हर महीने 1 लाख रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का मानदेय दिया जाता है। इसके अलावा अन्य खर्चों के लिए अलग से बजट दिया जाता है।
pc- thehansindia.com, bjp.org,dailyexcelsior.com
You may also like
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 5 जुलाई 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
क्या है शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पराग त्यागी और उनके कुत्ते सिम्बा की कहानी?
गर्भवती बहू की तबीयत बिगड़ते ही ससुर ने उठाया हैरान कर देने वाला कदम, इलाज के नाम पर तांत्रिक के पास भेजा और फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया
कनाडा की यूनिवर्सिटी ने हार्वर्ड संग मिलाया हाथ, ट्रंप के इस 'प्लान' को फेल करने आए साथ! पढ़ें पूरा मामला
भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा को लेकर तैयारियां पुख्ता : चंचल राणा