इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार में द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में इंदौर के मानपुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर की नायिका हैं। विजय शाह के बयान के बाद विपक्षी दल उनके और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे।

केस दर्ज हुआ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एडिशनल एसपी रुपेश कुमार द्विवेदी ने एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ इंदौर के मानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर की नायिका सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। मंत्री विजय शाह के बयान के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खुद ही संज्ञान लिया था। उन्होंने मोहन यादव सरकार को आदेश दिए थे कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ चार घंटे के अंदर केस दर्ज होना चाहिए।

बीजेपी संगठन ने किया तलब
कोर्ट ने सरकार को शाम छह बजे तक का वक्त दिया था। हाईकोर्ट ने कहा है कि उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों में केस दर्ज होना चाहिए। हालांकि मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी से माफी मांग ली है। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज होने के बाद मंत्री विजय शाह की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है।
pc- etv bharat, aaj tak, indianexpress.com
You may also like
आतंकवादियों को कब्र में पहुंचा रही भारतीय सेना : तरुण चुघ
छात्रावास में राजनीतिक बैठकें नहीं होती, कांग्रेस ने नगर भवन मांगा था : संजय झा
Brain Health : व्यक्तिगत आहार योजना अपनाएं, मस्तिष्क की सेहत में नया सुधार लाएं!
CM भजनलाल शर्मा के सांगानेर क्षेत्र को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वर्षों से अटका करोड़ों का प्रोजेक्ट अब होगा शुरू
'कन्नड़ विवाद' में सोनू निगम को राहत, हाई कोर्ट ने दिया दंडात्मक कार्रवाई न करने का आदेश