नई दिल्ली। छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को दिल्ली पुलिस तलाश रही है। चैतन्यानंद के बारे में ताजा खबर ये है कि उसकी लोकेशन यूपी के आगरा में मिली है। दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद की तलाश में उसके कई ठिकानों पर छापे मारे हैं, लेकिन फिलहाल वो दिल्ली पुलिस को छका रहा है। चैतन्यानंद के खिलाफ 17 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को ये भी बताया है कि उनके कॉलेज में कुछ संकाय और प्रशासनिक कर्मचारी भी चैतन्यानंद की मांगों को मानने का दबाव डालते थे।
चैतन्यानंद को पार्थसारथी नाम से भी पहचाना जाता है। वो स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु है। चैतन्यानंद दिल्ली के वसंत कुंज में प्राइवेट इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट का पूर्व निदेशक है। चैतन्यानंद के बारे में जांच करने पर दिल्ली पुलिस को ये पता चला कि उसने खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर और स्कॉलरशिप के तहत मैनेजमेंट डिप्लोमा की पढ़ाई कर रही छात्राओं को निशाना बनाया। छात्राओं ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि चैतन्यानंद ने यौन उत्पीड़न किया, गाली-गलौज की, वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे। पीड़ितों के आरोपों की तस्दीक के लिए दिल्ली पुलिस ने इंस्टीट्यूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। साथ ही चैतन्यानंद की मदद करने का जिन पर आरोप है, उनके बारे में भी जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस ये पड़ताल कर रही है कि किसने चैतन्यानंद को शरण दी। ये मामला भी खुला है कि चैतन्यानंद के खिलाफ ओडिशा में भी ऐसे ही केस दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने इंस्टीट्यूट के बेसमेंट से एक वोल्वो कार भी जब्त की है। जिसमें एंबेसी की फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। इस मामले में चैतन्यानंद के खिलाफ अलग से केस दर्ज किया गया है। श्री शारदा पीठम् शृंगेरी आश्रम ने भी चैतन्यानंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आश्रम का कहना है कि चैतन्यानंद अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है। उनका कहना है कि इसी वजह से इंस्टीट्यूट से उसे हटा दिया गया था।
The post Chaitanyananda Saraswati: छात्राओं के यौन उत्पीड़न में फंसे स्वामी चैतन्यानंद की दिल्ली पुलिस कर रही तलाश, यूपी के इस शहर में मिली लोकेशन appeared first on News Room Post.
You may also like
(लीड) आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष
फरीदाबाद : चाकू मारकर की पनीर विक्रेता की हत्या
ना कोई डिग्री ना कोई स्किल फिर` भी कंपनी हर युवक-युवती को देती थी 10 लाख रुपये! वजह जानकर पुलिस के भी उड़ गए होश
लखनऊ : कांग्रेस ने राहुल को राम के रूप में दर्शाया, 'रावण' रूपी 10 मुद्दों पर किया प्रहार
लखनी देवी मंदिर: जिनके दर्शन मात्र से दूर हो जाती हैं धन से जुड़ी समस्याएं