नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बावजूद भारत अभी रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखेगा। ये खबर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दी है। रॉयटर्स ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत ने कच्चा तेल खरीदने के लिए रूस से लंबे वक्त का करार किया है। इस वजह से तत्काल रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद नहीं हो सकता। साथ ही रूस के कच्चे तेल पर प्रत्यक्ष प्रतिबंध भी नहीं लगा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक यूरोपीय यूनियन ने रूस के कच्चे तेल की जो कीमत तय की है, उससे कम में ही भारत इसे खरीद रहा है। साथ ही रूस से कच्चा तेल खरीदकर भारत दुनिया में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत को भी कंट्रोल में रखे हुए है।
इससे पहले रॉयटर्स ने ही सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि जुलाई के अंतिम हफ्ते से भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है। तब रॉयटर्स ने बताया था कि रूस की ओर से छूट में कटौती किए जाने और ट्रंप की धमकी की वजह से भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद किया है। रॉयटर्स की ये खबर आने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने सुना है कि भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद किया है। ट्रंप ने इसे अच्छा बताया था। जबकि, पहले ट्रंप ने कहा था कि रूस से भारत हथियार और कच्चा तेल खरीद रहा है। इस वजह से उस पर 25 फीसदी टैरिफ के अलावा पेनाल्टी भी लगाई जाएगी।
खास बात ये है कि ट्रंप ने भारत के जिन उत्पादों को टैरिफ से बाहर रखा है, उनमें पेट्रोलियम पदार्थ और एलएनजी भी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत ने 2024-2025 में अमेरिका को 4 अरब डॉलर का पेट्रोलियम पदार्थ निर्यात किया था। इसके अलावा ये जानकारी भी सामने आई है कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत ने अमेरिका से कच्चे तेल की खरीद भी बढ़ाई है। भारत सरकार कई बार कह चुकी है कि अपने नागरिकों के हित को देखकर ही वो कच्चा तेल खरीदने का फैसला करती है। ताकि बाजार से सस्ते में कच्चे तेल की खरीद कर उसका फायदा अपने लोगों तक पहुंचाया जा सके। चीन के बाद भारत कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक है। भारत अपनी जरूरत का 80 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है।
The post Russian Crude: भारत के रूस से कच्चा तेल लेने पर आई ये ताजा खबर, डोनाल्ड ट्रंप का दबाव इस वजह से खरीद बंद नहीं करा सकता appeared first on News Room Post.
You may also like
बिहार विधानसभा चुनाव : प्राणपुर में आधी मुस्लिम आबादी, 2000 से भाजपा का कब्जा; 2025 में बदलेगा समीकरण?
खेलों के विकास के लिए कपिल देव, बाइचुंग भूटिया, अभिनव बिंद्रा, पुलेला गोपीचंद और गगन नारंग आए साथ
लवली चौबे : 42 साल की उम्र में भारत को 'बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स' में गोल्ड दिलाने वाली एथलीट
बंगाली भाषा पर छिड़ा घमासान..., इस बार फंसी दिल्ली पुलिस; ममता-महुआ और अभिषेक बनर्जी ने दे दिया अल्टीमेटम
आतंकवाद पर पीएम मोदी की जीरो टॉलरेंस नीति है : गुलाम अली खटाना