मॉस्को। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर चेतावनी के अंदाज में एलान किया कि उन्होंने रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के धमकी भरे बयान के बाद रूस के खिलाफ दो परमाणु पनडुब्बी तैनात कराई है। ट्रंप के इस एलान के बाद रूस की संसद ड्यूमा के सांसद विक्टर वोदोलास्की ने अपने देश की समाचार एजेंसी तास से कहा कि दुनिया के महासागरों में अमेरिका की पनडुब्बियों से ज्यादा रूस की पनडुब्बियों की संख्या है। वोदोलास्की ने कहा कि ट्रंप ने जिन पनडुब्बियों को तैनात किया है, वे पहले से ही रूस के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि अब रूस और अमेरिका में ठोस समझौते की जरूरत है। ताकि तीसरे विश्व युद्ध की चर्चा बंद हो और दुनिया में शांति हो सके।
वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के एक बयान पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी बयान दिया है। लावरोव ने कहा कि रूस इससे सहमत है कि उसके और अमेरिका के बीच सीधा सैन्य संघर्ष नहीं होना चाहिए। हम रूबियो के इस जिम्मेदार रुख का समर्थन करते हैं। लावरोव ने कहा कि यही हमारी आपसी बातचीत का सकारात्मक नतीजा है। दरअसल, ट्रंप ने लगातार रूस से कहा है कि वो यूक्रेन के खिलाफ जंग बंद करे। डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों कहा था कि अगर 8 दिन में रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग बंद न किया, तो व्लादिमिर पुतिन के देश पर वो और कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। वहीं, ट्रंप ने भारत और रूस की अर्थव्यवस्था को मरा हुआ बताते हुए ये कहा था कि ये और गर्त में जाएं, मुझे फर्क नहीं पड़ेगा। इसी पर दिमित्री मेदवेदेव ने बयान दिया था।
दिमित्री मेदवेदेव पुतिन के खास हैं और वो रूस के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। मेदवेदेव ने गुरुवार को कहा था कि ट्रंप को ‘डेड हैंड’ का ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, डेड हैंड वो शब्द है कि अगर रूस के राष्ट्रपति और अन्य वरिष्ठ नेता अचानक जान गंवा बैठें, तो उसकी परमाणु हथियार वाली मिसाइलें खुद ब खुद दग जाएंगी और अमेरिका को निशाना बनाएंगी। इसी बयान के बाद ट्रंप ने परमाणु हथियार वाली दो पनडुब्बियों को रूस के खिलाफ तैनात करने का आदेश दिया। ट्रंप के आदेश से रूस और अमेरिका के बीच तनातनी और बढ़ने के आसार हैं। क्योंकि रूस पहले से ही यूक्रेन को अमेरिकी हथियार दिए जाने पर नाराजगी जताता रहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन लगातार कहते भी रहे हैं कि यूक्रेन को मिलने वाले अमेरिकी हथियार उनकी सेना नष्ट करती रहेगी।
The post Trump-Russia Submarine Tension: रूस और अमेरिका के बीच तनाव, ट्रंप ने परमाणु पनडुब्बी तैनात की तो पुतिन के सांसद बोले- वे पहले से ही हमारे निशाने पर appeared first on News Room Post.
You may also like
AI ने सीख लिया ये काम तो इंसानों को मिलेगी मात! 'गॉडफादर' ने दी डरा देने वाली चेतावनी
शिवहर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार: नया अस्पताल निर्माण
डोनाल्ड ट्रंप की धमकी बेअसर, भारत सरकार ने अपनाया सख्त रुख, अमेरिका को क्यों पसंद नहीं आ रही भारत की स्वतंत्र नीति?
आगरा: पिता के रहते मां ने कर ली दूसरी शादी, बदनामी से नाराज बेटे ने कार से रौंदकर मार डाला
तेजस्वी-तेजप्रताप को गिफ्ट की जमीन... लैंड फॉर जॉब मामले में CBI का लालू परिवार पर गंभीर आरोप