मई की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में फिर से कटौती की गई है। यह खासतौर पर होटलों, रेस्टोरेंट्स और व्यवसायिक उपयोग करने वालों के लिए राहत की खबर है। हालांकि, घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
नई कीमतें और पिछले महीनों की तुलना:- दिल्ली: ₹1,747.50 (अप्रैल में ₹1,762)
- कोलकाता: ₹1,851.50 (अप्रैल में ₹1,868.50)
- मुंबई: ₹1,699 (अप्रैल में ₹1,713.50)
- चेन्नई: ₹1,906.50 (अप्रैल में ₹1,921.50)
मार्च 2025 से तुलना करने पर दो महीने में सिलेंडर की कीमत में कुल ₹55.50 की कटौती दर्ज की गई है। अप्रैल में ₹41 और मई में ₹14.50 की कमी के साथ लगातार दूसरे महीने में राहत मिली है।
घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर:घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें अप्रैल से अपरिवर्तित हैं। आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी हुई थी। वर्तमान घरेलू सिलेंडर की कीमतें:
- दिल्ली: ₹853
- कोलकाता: ₹879
- मुंबई: ₹852.50
- चेन्नई: ₹868.50
व्यावसायिक क्षेत्र के लिए गैस कीमतों में आई इस कमी से कारोबारियों को थोड़ी राहत मिलेगी, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल पुरानी दरों पर ही एलपीजी सिलेंडर मिलते रहेंगे।
The post first appeared on .
You may also like
ट्रंप ने माइक वाल्ट्ज को एनएसए के पद से हटाकर अब दी ये नई ज़िम्मेदारी
अक्कड़ा अम्माई इक्कड़ा अब्बाई: ओटीटी पर स्ट्रीमिंग की तारीख और कहानी
दसवीं फ़ेल ऑटो वाले की क़िस्मत ने ऐसे ली करवट की पहुँच गया स्विट्जरलैंड लेकिन कहानी कुछ और थी 〥
ट्रम्प प्रशासन ने विदेशी छात्रों की कानूनी स्थिति रद्द करने के लिए नए उपाय शुरू किए
आईपीएलः मुंबई इंडियंस का विजय अभियान जारी, राजस्थान प्लेऑफ़ की रेस से बाहर