राजस्थान में वेनिस सिटी के नाम से मशहूर उदयपुर शहर जहां पर्यटन के मामले में प्रदेश में सुर्खियों में रहता है। वहीं अब यहां होटलों में अवैध काम भी हो रहे हैं। उदयपुर में सवीना पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
टीम ने यहां एक होटल में दबिश देते हुए अवैध देह व्यापार करने के मामले में 7 लड़के और 5 लड़कियों को पकड़ा है। जिनसे अब पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार की गई लड़कियां नेपाल, झारखंड की रहने वाली है।
होटल ऑक्सो इन में हो रहा था गंदा धंधा
थानाधिकारी अजय सिंह के अनुसार सेक्टर 13 स्थित होटल ऑक्सो इन में पुलिस को लंबे समय से अवैध देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। टीम के द्वारा इसकी पुष्टि करवाई गई। जहां ऐसा हकीकत में होना पाया गया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मौके से 7 लड़के और 5 लड़कियों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार लड़कियां नेपाल,दिल्ली, रायपुर और झारखंड की रहने वाली है।
उदयपुर पुलिस ने इन लोगों को रंगेहाथ पकड़ा
इसके अलावा पुलिस ने मामले में मुकेश मीणा, भावेश जोशी, राजेश कुमार, नाथूराम पटेल, यशपाल वैष्णव, बापूलाल पटेल,जयेश भाटिया को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने मामले में गिरफ्तार लड़कियों के नाम उजागर नहीं किए हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर कितने लंबे समय से यहां अवैध देह व्यापार किया जा रहा था।
जयपुर में भी पकड़ाया मसाज के नाम पर देह व्यापार
- आपको बता दें कि प्रदेश में इस तरह की कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राजधानी जयपुर सहित अन्य जिलों में पुलिस ऐसी कार्रवाई कर चुकी है। जहां होटल की आड़ में अवैध देह व्यापार का धंधा किया जाता है।
- ज्यादातर मामलों में पुलिस आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार करके वापस छोड़ देती है। ऐसे में छूटने के बाद वह वापस अवैध व्यापार शुरू कर देते हैं। जबकि नियमानुसार इन मामलों में पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है। यह कार्रवाई आरपीएस लेवल का अधिकारी करता है।
You may also like
OPPO K13 5G Launching: Powerful Performance with 7000mAh Battery & 80W SuperVOOC Charging
पर्यावरण स्वीकृति के लिए अटकी कामानार से दरभा जाने वाली सड़क का निर्माण हाेगा शुरू : किरण देव
शहरों के सर्वग्राही विकास के लिए 1203 करोड़ रुपए के कार्यों को सैद्धांतिक मंजूरी
पानीपत में गर्मी व लू से बचने के लिए
पंचायत मंत्री ने मतलोड़ा में किया विकास कार्यों का उद्घाटन