Next Story
Newszop

जापानी बाबा वेंगा की 5 जुलाई की भविष्यवाणी से क्यों दहशत में दुनिया, सच हुई तो 24 घंटे में आएगी बड़ी सुनामी, अब तक ये चुका है सच

Send Push
टोक्यो : जापान की बाबा वेंगा कही जाने वाली रियो तात्सुकी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह उनकी 5 जुलाई को लेकर भविष्यवाणी है, जिसमें उन्होंने एक बड़ी तबाही के आने की बात कही है। तात्सुकी के अनुसार, यह 2011 में तोहोकू में आए 9 तीव्रता के भूकंप से भी भयानक होगी। तोहोकू भूकंप के बाद आई सुनामी में 20,000 लोग मारे गए थे। इस भविष्यवाणी का असर यूं था कि जापान जाने वाले यात्रियों के दिलों में दहशत पैदा कर दी थी। आइए जानते हैं कि तात्सुकी ने अपनी भविष्यवाणी में क्या कहा था और उन्होंने कौन सी बड़ी भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुईं।



तात्सुकी ने 1999 में अपनी किताब वाताशी गा मीता मिराई (भविष्य, जो मैंने देखा) में 5 जुलाई 2025 को बड़े खतरे की भविष्यवाणी की है। उन्होंने पानी के नीचे भूकंप या ज्वालामुखी विस्फोट जैसी चीज होने की बात कही है। इसके अनुसार, समुद्र में एक उबाल आएगा और विशाल बुलबुले के साथ बड़ी लहरें उठेंगी, जो बड़ी सुनामी का संकेत है। खास बात है कि इसी दौरान पिछले दो सप्ताह में जापान के तोकारा द्वीप समूह में 1000 से ज्यादा बार भूकंप आ चुके हैं। हालांकि, अभी ये हल्के झटके हैं, लेकिन इसने लोगों में दहशत पैदा कर दी है।



तात्सुकी ये भविष्यवाणियां हो चुकी हैं सच

साल 2011 में तोहोकू में जापान के इतिहास का विनाशकारी भूकंप आया था। हालांकि, उस समय तात्सुकी की किताब इतना चर्चा में नहीं थी। यह 2020 में वायरल हुई, क्योंकि इसमें 2011 में जापान की आपदा के बारे में भविष्यवाणी की गई थी। टीवी चैनलों और मीडिया आउटलेट में इस किताब की चर्चा होने लगी।



कोविड-19 आपदा - जापानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तात्सुकी ने कोविड-19 महामारी की भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने किताब में लिखा था कि 2020 में एक वायरस वैश्विक तबाही मचाएगा।



सिंगर फ्रेडी मर्करी की मौत - रियो तात्सुकी ने किताब लिखने से बहुत पहले ही रॉक बैंड क्वीन के प्रमुख गायक फ्रेडी मर्करी की मौत के बारे में सपना देखा। 24 नवंबर 1976 को उन्होंने फ्रेडी की मौत के बारे में सपना देखा था। इसके ठीक 15 साल बाद 24 नवंबर 1991 को मर्करी की मौत हो गई।



कोबे भूकंप - 17 जनवरी 1995 को जापान के ह्योगो प्रांत के दक्षिणी हिस्से में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 5000 लोग मारे गए थे। तात्सुकी ने इस भूकंप के बारे में सपने में देखा था। इस भूकंप के चलते 20 सेकंड तक धरती कांपती रही थी।

Loving Newspoint? Download the app now