अब अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो गुड्डी किचन नाम का सोशल मीडिया अकाउंट आपकी मदद कर सकता है। दरअसल इस अकाउंट से नमक वाला एक आसान तरीका शेयर किया गया है। जो एकदम परफेक्ट डोसा और चीला बनाने में मदद करेगा। चाहे कोई भी तवा हो, ये तरीका जरूर काम आएगा।
पहली स्टेप
सबसे पहले तवे को मीडियम आंच पर गरम होने के लिए रखें। अच्छी तरह गरम होने 1-2 चम्मच नमक डालकर समान रूप से फैला दें। अब नमक को फैलाते हुए चम्मचे की मदद से थोड़ी देर कर चलाते रहें। एक से 2 मिनट में नमक का कलर बदल जाएगा। तब आपको साफ कपड़े या टिश्यू की मदद से नमक को हटा देना है।
सेकेंड स्टेप
तवा साफ करने के बाद आपको तेल लगाना है, किसी ब्रश की मदद से तेल को अच्छी तरह से फैलाने में मदद मिलेगी। तेल के बाद आपको दोबारा चमक डालना है। अब चम्मचे की मदद से राउंड-राउंड करते हुए दोबारा चलाते रहें। थोड़ी देर बाद तेल को पोंछ दें, बस एक पतली परत रहनी चाहिए। अब तवा डोसा या चीला बनाने के लिए तैयार है। इसे बिना चिपके और बिना जले आसानी से बना पाएंगे
क्यों काम का है ये तरीका
नमक तवे की सतह को साफ और चिकना बनाता है, जिससे डोसा या चीला चिपकता नहीं। यह तरीका तवे को समान रूप से गरम होने में मदद करता है, जिससे जलने की समस्या कम होती है। ये ट्रिक खास तौर पर लोहे के पुराने तवों के लिए बहुत असरदार है, जिन्हें नॉन-स्टिक बनाना थोड़ा मुश्किल होता है।
गुड्डी की रसोई की ट्रिक
बर्फ वाली ट्रिक भी आती काम
तवे को गर्म करने के बाद उस पर बर्फ घिसना भी काम की ट्रिक है। बर्फ घिसने के बाद बर्फ वाले पानी को हटाकर तवे को किचन टॉवल से साफ करना है। उसके बाद जब बैटर को फैलाकर बनाएंगे तो परफेक्ट डोसा बन जाएगा। दरअसल बर्फ की मदद से तामपान को बैलेंस करने में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।
You may also like
रवि किशन ने सिद्धिविनायक में टेका माथा, आचार्य पवन त्रिपाठी से की मुलाकात
निवेश के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगा स्पेन दौरा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विवि में स्थापित होगा रामायण शोधपीठ, शिलापट्टिका का हुआ अनावरण
दिल्ली सरकार सेवा भाव से काम कर रही है : कपिल मिश्रा
बिहार की तरह बंगाल में भी चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की जांच हो सकती है : सुवेंदु अधिकारी