फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विधवा भाभी से शादी करने के बाद देवर ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उसे इस कदर प्रताड़ित किया गया कि पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
थाना फरिहा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है कि साल 2020 में शादी के बाद 2025 में पति की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और बाद में परिवार के दबाव में उससे शादी कर ली। इसके बाज उसने उसका उत्पीड़न किया, जेवर हड़प लिए, और अब एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसका देवर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि देवर मौका मिलने पर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। पीड़िता ने अपनी शिकायत मायके और ससुराल वालों से की। महिला का कहना है कि बदनामी के डर से मायके और ससुराल वालों ने उसकी शादी उसके देवर से करा दी। महिला के अनुसार, देवर ने उसे बहला फुसलाकर उसके जेवर भी हथिया लिए। 15 जून को देवर ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। अब उसका देवर उससे एक लाख रुपये की डिमांड कर रहा है।
जांच में जुटी पुलिसइस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
मजबूत राष्ट्र के निर्माण और राष्ट्रीय कायाकल्प के लिए एक ठोस सांस्कृतिक आधार तैयार करें
करियर के तौर पर 2025 मेरे लिए बेहद शानदार रहा- काजोल
पीएम मोदी की चीन यात्रा जल्द, एससीओ शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
'अमेरिका द्वारा त्यागे जाने' की सच्चाई नहीं छिपा सकती लाई छिंगते की 'आध्यात्मिक विजय'
अमेरिकी टैरिफ पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया, 'भारत राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएगा कदम'