शादाब रिजवी, मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में शादी टूटने के मामले सामने आ रहे हैं। वेस्ट यूपी में सात जन्म तक रिश्ते में बंधने वाले शादी के बंधन में लालच और धोखे से दरार पड़ रही हैं। मेरठ में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सिपाही दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा, जबकि दुल्हन मेहंदी सजाए बैठी रही। मंडल सजा रहा। मुजफ्फरनगर में घुड़चढ़ी से पहले ही सिपाही की लिव इन पार्टनर पहुंच गई। जिससे शादी टूट गई। अमरोहा में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए। उसके गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर दिया। केस दर्ज कराने पर दोनों का निकाह कराया गया।
मेरठ में दहेज से टूटी शादीमेरठ में दहेज की लालच में दौराला की रहने वाली लड़की की शादी नहीं हो सकी। मंडप सज चुका था, दुल्हन सज-संवर के तैयार थी, मेहमान आ गए थे। सभी तैयारियां हो चुकी थीं। बस बारात के आने का इंतजार था। लेकिन, ऐन वक्त पर सिपाही दूल्हे ने बारात लाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि दहेज का 50 लाख रुपए देने पर ही बारात लेकर आने की बा कही। लड़की के पिता महेश कुमार शर्मा ने का कहना है कि दो फरवरी 2025 को बेटी का रिश्ता मेरठ के परतापुर क्षेत्र के गांव अछरोंडा निवासी अभिषेक शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा से तय हुआ था।
अभिषेक यूपी पुलिस में सिपाही हैं। कासगंज जिले में तैनात हैं। एक नवंबर को सगाई। दो नवंबर की रात में बारात आनी थी। 1 नवंबर को लड़की के परिजन सगाई करने लड़के के घर पहुंचे थे। जेवर, 5 लाख रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, 1 लाख रुपए का चेक (आईसीआईसीआई बैंक), 2 लाख रुपए के कपड़े, अन्य घरेलू सामान, फल और 51 हजार रुपए की मिलाई दी गई थी।
पिता महेश कुमार शर्मा ने मुताबिक, सुमित्रा फॉर्म हाउस शादी के लिए बुक था। खाने-पीने की तैयारियों हो गई थी। बारात वाले दिन रविवार शाम को बारात का इंतजार कर रहे थे। पूछने पर 20 लाख रुपए नकद मांगे। पूरा दहेज 50 लाख का चाहिए। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया रात में पीड़ित परिवार की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच की जा रही है।
मुजफ्फरनगर में पहुंची लिव-इन पार्टनरमुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव के सिपाही की शादी बुढ़ाना क्षेत्र के गांव में होनी थी। शाहपुर में बैंक्वेट हॉल बुक किया था। बदायूं से एक युवती भौराकलां पुलिस के साथ जैतपुर पहुंची। खुद को सिपाही की प्रेमिका बताया। घुड़चढ़ी की तैयारी में जुटे परिजन, मेहमान और ग्रामीण सन्न रह गए। पहले सिपाही ने इनकार किया लेकिन युवती ने मोबाइल से उसके साथ तस्वीरें दिखाई तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। रात में ही मामला दुल्हन पक्ष तक भी पहुंच गया। इसके बाद सिपाही की शादी टूट गई।
इसके बाद गणमान्य लोगों के बीच फैसला हुआ। दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को रकम और शादी में दिया गया कीमती सामान लौटा दिया।शादी टूटने के बाद युवती वापस बदायूं लौट गई। उसका कहना है कि वह बदायूं में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी। बताया कि उसका सिपाही से बदायूं में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लिव इन में रह रहे थे।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामलाअमरोहा में किसान की बेटी को प्रेम प्रसंग में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। युवती गर्भवती हो गई तो शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने केस दर्ज कराया तो लोगों ने दोनों का निकाह करा दिया। दुल्हन बनी युवती ने निकाह के बाद कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। युवती ने पुलिस को बताया था कि वह अमरोहा के डिडौली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हैं। दूसरे गांव के युवक ने एक बार उसे अकेले घर में देखकर घर में घुस आया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। दो महीने बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए।
जांच में पता चला कि लड़की गर्भवती है। पीड़िता के पिता और भाई ने आरोपी से शादी की बात की। वह नहीं माना। गाली-गलौज की। उसके बाद पीड़िता ने युवक और उसके चार परिजनों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। केस दर्ज होते ही दोनों परिवारों की सहमति से निकाह कर दिया। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने आरोपी का निकाह हो गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

रित्विक घटक: विभाजन के दर्द को सिनेमा में जीवित करने वाला

अमित ठाकरे का प्रकाश सुर्वे पर तीखा हमला: मराठी भाषा का अपमान

युगांडा में धर्म परिवर्तन के कारण पिता ने बेटी को जिंदा जलाया

Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

चूना खाने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ: 15 दिनों में 12 रोगों से छुटकारा