प्रयागराज: कभी-कभी ऐसा होता है कि करने चले मदद और खुद ही मुसीबत में फंस गए। प्रयागराज में भी ऐसा ही हुआ। एक एनजीओ के लोग कोबरा को रेस्क्यू करके उसे कार से जंगल में छोड़ने जा रहे थे। बीच में उन्होंने गौर किया कि सांप कहीं गायब है। उन्होंने आनन-फानन में कार बीच शहर में रोकी और टॉर्च की रोशन में फिर से रेस्क्यू किया। दो घंटे की मेहनत के बीच सांप कार के पुर्जों के बीच आराम फरमाते मिला।
हुआ यह कि शनिवार शाम को प्रयागराज के एक एनजीओ एनिमल केयर को सूचना मिली कि एक संपेरा सिविल लाइंस क्षेत्र में घूम रहा है। वह नशे में है और अपनी टोकरी से कोबरा को निकाल कर लोगों को डरा रहा है। खबर मिलते ही एनजीओ की संचालिका वंशिका गुप्ता उसे खोजने निकल पड़ीं।
उन्हें वह संपेरा मिल भी गया। उन्होंने सांप को रेस्क्यू कराकर उसे अपने पास कार में रख लिया और उसे जंगल में छोड़ने जाने लगे। कुछ देर जाकर उन्होंने देखा कि कोबरा अपनी टोकरी में नहीं है। घबराकर उन लोगों ने कार रोक दी।
इसके बाद सिविल लाइंस क्षेत्र में ही वे कार रोक कर टॉर्च की रोशनी में जहरीले सांप को कार में खोजने लगे। इस खोज में उन्होंने कार एक-एक पुर्जा चेक किया। सौभाग्य से उन्हें सांप कार में ही मिल गया। उसे उन्होंने फिर से टोकरी में रखा, उसे ठीक से बंद किया। लेकिन अब उसे रात में जंगल में छोड़ने का प्लान कैंसल किया और अगले दिन ऐसा करने की बात कही। लेकिन इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

You may also like

लाल किले के पास हुए विस्फोट से इंटेलिजेंस पर उठे सवाल, दिल्ली में कैसे हुआ इतना बड़ा धमाका?

National Education Day 2025: कैसे अबुल कलाम के सपनों ने बदल दी पढ़ाई की दुनिया? जानिए इस खास दिन की कहानी

गोवा को 'मोस्ट एक्सेसिबल स्टेट' का सम्मान, आईएफएफआई 2025 से लगेगा चार चांद

6 माह में 76% बढ़ गया यह फाइनेंशियल स्टॉक, एफआईआई ने पहले ही खरीद लिए 15 करोड़ शेयर, चार्ट पर स्टॉक और मज़बूत हुआ

पाकिस्तान एयरलाइंस इंजीनियरों का विरोध, उड़ानें प्रभावित