Next Story
Newszop

अनिल कपूर भाई बोनी के साथ पहुंचे ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन, मां के लिए की शांति पूजा, लगाया रुद्राक्ष का पौधा

Send Push
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और निर्देशक अनिल कपूर और बोनी कपूर हाल ही में ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे और स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। बोनी कपूर और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन बीते 2 मई को मुंबई में हुआ था। अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए दोनों भाइयों ने मां गंगा की आरती और पूजा-अर्चना की।



बोनी कपूर और अनिल कपूर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मिले। इस दौरान दोनों भाई आश्रम में पूजा-पाठ करते हुए नजर आए। दोनों ने अपनी मां निर्मल कपूर के साथ बिताए अंतिम क्षणों को चिदानंद सरस्वती के साथ शेयर किया। बोनी कपूर और अनिल कपूर का स्वामी चिदानंद ने माला पहनाकर स्वागत किया।





2 मई को अनिल कपूर की मां का हुआ था निधनबोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था। निर्मल कपूर पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



दोनों भाइयों ने साथ मिलकर एक रूद्राक्ष का पौधा भी लगायाबोनी कपूर ने अपनी मां के निधन पर एक्स पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, '2 मई 2025 को, अपने परिवार के बीच निर्मल कपूर ने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उन्होंने एक खुशहाल जीवन जिया। उनके पीछे चार बच्चे, प्यारी बहुएं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और ढेर सारी यादें रह गई हैं। उनकी स्नेह और दयालुता हर उस व्यक्ति को छू गई जो उनके करीब रहा। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी, हमेशा याद की जाएंगी।' इस अवसर पर दोनों भाइयों ने स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि के साथ मिलकर एक रूद्राक्ष का पौधा भी लगाया।

Loving Newspoint? Download the app now