नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज और न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर ने 41 साल की उम्र में रिटायरमेंट से वापसी की है। हालांकि, इस बार वह न्यूजीलैंड नहीं, बल्कि एक छोटे से देश समोआ के लिए मैदान में उतरे हैं। टेलर ने 2026 T20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों में समोआ का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन उनकी यह वापसी बेहद खराब रही है। जिसके कारण उनकी वापसी पर कई सावल खड़े हो गए हैं।
समोआ के लिए टेलर का फ्लॉप शो
क्रिकेट की दुनिया में समोआ का नाम शायद ही किसी ने सुना हो, लेकिन टेलर जैसे बड़े खिलाड़ी का उनके लिए खेलना एक बड़ी खबर थी। हालांकि, टेलर अपने अनुभव का फायदा टीम को नहीं दिला पाए और विरोधी टीमों के गेंदबाजों ने उन्हें खूब परेशान किया, जापान के खिलाफ उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मलेशिया के खिलाफ उनका प्रदर्शन और भी निराशाजनक रहा, जहां वह 8 गेंदों पर महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इन दोनों मैचों में टेलर का प्रदर्शन दर्शाता है कि भले ही वह एक महान खिलाड़ी हों, लेकिन 41 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट की गति और चुनौती को पकड़ पाना मुश्किल हो सकता है। रॉस टेलर क्रिकेट जगत के एक महान खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने कई ऐतिहासिक पारियां खेली है। फैंस को उम्मीद है कि वह आने वाले मुकाबलों में अच्छा कर सकते हैं।
न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर का शानदार करियर
रॉस टेलर का न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए करियर शानदार रहा है। उन्हें न्यूजीलैंड के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है। टेलर न्यूजीलैंड के लिए ODI और टेस्ट दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह 2008 से 2022 तक न्यूजीलैंड टीम का एक स्तंभ रहे। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2021 में न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जिताना रही। उन्होंने अपने करियर में 40 इंटरनेशनल शतक लगाए, जो न्यूजीलैंड के लिए एक रिकॉर्ड है।

You may also like
'संतरा कैसे खाते हो?' अक्षय ने फडणवीस से पूछा, मिला ये चटपटा जवाब!
'AI मास्टर' बनेंगे दिल्ली सरकारी स्कूल के टीचर्स, फेज-1 की ट्रेनिंग 8 अक्टूबर से, जानिए इसमें क्या-क्या होगा?
बरेली हिंसा में पीड़ित लोग हो रहे परेशान: दिलीप पांडेय
बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनना तय: मदन राठौड़
बिहार: तेजस्वी यादव से मिले भाकपा महासचिव डी राजा, कहा- महागठबंधन की जीत होगी