मूलांक 1

आज के दिन मूलांक 1 वालों का आत्मबल मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर आप जिस भी दिशा में प्रयास करेंगे वहां सकारात्मक परिणाम जरूर हासिल होंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय में नेतृत्व की भूमिका भी निभानी पड़ सकती है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। नौकरी करने वालों की राय को कार्यस्थल पर महत्व दिया जाएगा। निजी जीवन में आपको रिश्तों के बीच संतुलन बनाए रखना होगा और वाणी पर नियंत्रण भी जरूर रखें।
मूलांक 2
आज मूलांक 2 वालों का दिन भावनाओं से भरा रहने वाला है जो आपकी ताकत बनकर भी सामने आएंगी। साथ ही, कुछ मामलों में कमजोरी भी बन सकती हैं। अगर आप इन भावनाओं को संतुलित रखते हैं तो आपको सकारात्मक परिणाम जरूर हासिल करेंगे। आज किसी पुराने मित्र से भावनात्मक बातचीत होने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप कामकाज में थोड़ी सुस्ती दिखा सकते हैं। लेकिन जो लोग रचनात्मक क्षेत्र जुड़े हुए हैं उन्हें प्रगति मिलेगी। आज कुछ देर एकांत में बैठना और ध्यान करना आपको मानसिक शांति देगा।
मूलांक 3

आज मूलांक 3 वालों को कुछ खास सीख और प्रेरणा मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ने का प्रयास कर सकते हैं। इससे सकारात्मक परिणाम जरूर हासिल होगा। इसी लेकर कोई गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति आपको महत्वपूर्ण सलाह भी दे सकता है। धन का मामले में दिन सामान्य रहेगा और स्थिरता बनी रहेगा। लेकिन व्यापार करने वालों को कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना होगा। परिवार में शांतिपूर्ण और खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
मूलांक 4

आज मूलांक 4 वालों के सामने कुछ ऐसी बातें आ सकती हैं जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। इसी के चलते दिनचर्या के कार्यों में रुकावट भी पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुराने दस्तावेज या समझौते की समीक्षा करनी पड़ सकती है। तकनीकी या डिजिटल कार्यों से जुड़े लोगों को भी आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन धैर्य के साथ कार्य करने से दोपहर के बाद परिस्थितियां बेहतर होनी शुरू हो सकती हैं।
मूलांक 5
आज का दिन मूलांक 5 वालों का बढ़िया रहने वाला है। अपने बातचीत करने के तरीके और चतुराई से आप कार्यक्षेत्र में कई मुश्किल कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जिससे लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार करने वाले लोग किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। युवाओं को आज करियर में शुभ अवसर या परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे में आपका दिन व्यस्त रहेगा और ऊर्जा को संतुलित रखने से लाभ मिलेगा।
मूलांक 6

आज मूलांक 6 वाले जीवनसाथी के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे। इससे दोनों के बीच का प्रेम बढ़ेगा। साथ ही, परिवार वालों के साथ भी अच्छा वक्त गुजार सकते हैं। सौंदर्य और कला से जुड़े कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार से कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान के जीवन को लेकर कोई विचार भी आपके मन में आ सकता है। आर्थिक स्थिति भी आज संतुलित रहेगी। लेकिन लव लाइफ बिता रहे लोगों को रिश्ते में ज्यादा अपेक्षा रखने से निराशा हाथ लग सकती है।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वालों को अपने अंदर के विचारों को संतुलित रखना होगा और जीवन के बारे में भी गहराई से सोचने की जरूरत पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी निर्णय को लेकर आपके मन में दुविधा बनी रह सकती है। ऐसे में शांति से सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना बेहतर रहेगा। आज का वक्त आपके लिए थोड़ा रुकने और विचार करने का रहने वाला है। मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए अध्यात्म, प्रकृति या संगीत का सहारा ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी संयम रखने की जरूरत है। जल्दबाजी दिखाने से नुकसान हो सकता है।
मूलांक 8

आज के दिन मूलांक 8 वालों को कार्यस्थल पर काम के प्रेशर का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपकी मेहनत का शुभ फल जरूर प्राप्त होगा। अगर आपके कुछ भुगतान अटके हुए थे तो वह आज गति पकड़ सकते हैं। इसके अलावा, कोई कागजी कार्यवाही भी आगे बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई पुरानी जिम्मेदारी आपके सामने फिर से आ सकती है। ऐसे में शांति से कोई भी फैसला करें। आज व्यावहारिकता बनाए रखने से आपके कुछ कठिन का आसान हो सकते हैं। साथ ही, शारीरिक थकान से बचने के लिए कुछ देर आराम अवश्य करें।
मूलांक 9
आज मूलांक 9 वाले ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर आप कुछ नया सीखने के प्रयास में ज्यादा लग सकते हैं। सामाजिक या किसी संस्था से जुड़े कार्य में आप हिस्सा ले सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति के साथ पुराने समय से आपके विवाद चल रहा था तो अब सुलह होने की संभावना है। लेकिन क्रोध या जल्दबाजी से आपको बचना होगा, अन्यथा रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है। ऐसे में कोई भी फैसला धैर्य रखकर और शांति से लेना बेहतर रहेगा।
You may also like
उत्तराखंड: पांच अवैध मजारों पर चला बुलडोजर, अब तक 537 अवैध मजारें हुई ध्वस्त
कोरबा में बारिश का कहर : 30 घरों में घुसा नाले का पानी
कांग्रेस ने 57 साल के शासनकाल में आदिवासियों की अनदेखी की, विकास के लिए कुछ नहीं किया : उपमुख्यमंत्री साव
राजिम मेला स्थल पर आवश्यक निर्माण कार्य के लिए 20.23 करोड़ स्वीकृत
नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार