कंटेंट क्रिएटर ने बताया अपने लंबे-घने बालों का राज
जी हां, इंस्टाग्राम पर @thee_soni नाम के एक चर्चित अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की गई है। इस वीडियो में एक लड़की है, जिसके बाल घुटनों से भी ज्यादा लंबे, काले और घने हैं। उसने वीडियो में दावा किया है कि उसके बनाएं रोलऑन का इस्तेमाल करने से लड़की के बाल महंगाई की तरह बढ़ रहे हैं।
वो अपने बालों को कटवाती भी हैं, तब भी उनके बाल तेजी से दोबारा बढ़ने लगते हैं। वीडियो में लड़की कह रही है की वो अपने लंबे और हेल्दी बालों से परेशान हो गई है। अगर आप भी इस परेशानी को जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो आइए इस देसी रोल ऑन के बारे में जान लेते हैं।
रोल ऑन बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री?
इस देसी रोल ऑन को बनाने के लिए आपको कुछ बहुत ही सस्ती और बेसिक चीजों की जरूरत है। आइए जान लेते हैं कि ये कौन सी चीजें हैं:
- करी पत्ते
- गुड़हल की पत्तियां
- पुदीने की पत्तियां
- मेथी दाना
- आधा कप पानी
(नोट: आप सामग्री की मात्रा को अपने हिसाब से कम या ज्यादा भी कर सकते हैं)
रोल ऑन बनाने की विधि

घर पर इस चमत्कारी रोल ऑन को बनाने के लिए आपको गुड़हल की पत्तियों, पुदीने की पत्तियों और करी पत्तों को अच्छे से धोकर मिक्सी में ग्राइंड कर लेना है। आपको इस पेस्ट में मेथी दाना और आधा कप पानी डालकर अच्छे से पेस्ट बना लेना है।
आप चाहें, तो समय बचाने के लिए इन सभी चीजों को एक साथ भी ग्राइंड कर सकते हैं। अब आपको इस पानी को छानकर अलग कर लेना है और गैस पर पकने के लिए चढ़ा देना है। आपको इस पानी को तब तक गैस पर रखना है, जब तक ये जलकर आधा न रह जाए।
कैसे करें इस्तेमाल?
आपको इस रोल ऑन को रोजाना इस्तेमाल करना चाहिए। आप अपनी सुविधा के हिसाब से दिन या रात में कभी भी इस रोल ऑन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको इस रोल ऑन को बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाना है।
हेयर ग्रोथ कैसे बढ़ाएं?
रोल ऑन लगाने से होने वाले फायदे
इस रोलऑन को बनाने में इस्तेमाल हुई देसी जड़ी-बूटियों की वजह से चिलचिलाती गर्मी में भी आपकी स्कैल्प ठंडी रह सकती है। इसके अलावा, सीबम प्रोडक्शन बढ़ता है और बाल झड़ना जैसी कई बड़ी समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो में इसे अपने बालों पर लगाया है। इससे किसी तरह के साइड इफेक्ट्स का खतरा नहीं रहता है। हालांकि, आपको कुछ अनचाहे बदलाव नजर आते हैं, तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
You may also like
खड़े होकर पानी पीते हैं? जानिए शरीर में धीरे-धीरे कैसे बनता है ज़हर!
OnePlus का धमाका ऑफर: Nord CE4 5G पर अब तक की सबसे बड़ी छूट!
अगर मैं सेट हूं, तो अंत तक खेलने की कोशिश करता हूं: यशस्वी जायसवाल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: चंदौसी के सीओ अनुज चौधरी ने योग को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश
क्लब विश्व कप: बायर्न ने बोका को हराकर नॉकआउट में प्रवेश किया