खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में मां और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर गांव में हुई। बताया जा रहा है कि जमीन के विवाद के चलते हत्या हुई। बेटे को पहले गोली लगी, फिर छिपने की कोशिश करते हुए उसे पकड़कर गला रेत दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
घर में घुसकर मारी गोली
मृतकों की पहचान फुला देवी (मां) और पंकज कुमार (बेटा) के रूप में हुई है। मृत महिला की बेटी सविता कुमारी ने बतायाकि बदमाश उनके घर में घुस आए। उन्होंने उसकी मां और भाई को गोली मार दी। मां गोली लगने से वहीं गिर पड़ी। भाई अपनी जान बचाने के लिए छिपने लगा। लेकिन, बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और हसिया से उसका गला रेत दिया। इसके बाद सविता ने 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। घटना के समय घर में केवल मां, बेटा और बेटी ही थे।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, घटना की जानकारी मिलेते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, पुरानी दुश्मनी के चलते इस डबल मर्डर को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार हैं, लेकिन पुलिस उनकी तलाश कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर हाल में आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
क्या कह रहे पुलिस अधिकारी
पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व की दुश्मनी को लेकर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। फिलहाल, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
8 बीघा जमीन को लेकर विवाद
गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार, 8 बीघा जमीन को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था। इस मामले में पहले भी एक हत्या हो चुकी है। उस मामले के आरोपी अभी जेल में हैं। आशंका जताई जा रही है कि बदले की कार्रवाई के तहत मां-बेटे को मारा गया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। लोग हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

You may also like
IND vs ENG: KL Rahul ने किया कमाल, इंग्लैंड में पचासा जड़कर वीरेंद्र सहवाग के महारिकॉर्ड की बराबरी की
दुख जीवन में' कभी दस्तक नहीं देगा, बस आचार्य चाणक्य की ये 5 बातें दिमाग में बैठा लें
हेल्थकेयर कंपनी की नई घोषणा के बाद स्टॉक में अपर सर्किट, 17 रुपए से स्टॉक का भाव 183 रुपए हुआ
CM भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस को दी खुली चुनौती, बोले - 'ट्विटर पर ज्ञान मत झाड़िए, आइए हो जाए काम का मुकाबला'
Tecno ला रहा है सबसे स्टाइलिश बजट फोन,लीक हुई तस्वीरों ने मचाया बवाल!