लखनऊ: पूर्व खनन मंत्री और सजायाफ्ता बंदी गायत्री प्रसाद प्रजापति को एक माह की परोल (दंड का अस्थायी निलम्बन) मिल गई है। यह परोल उनके भाई और बहन के इलाज के लिए दी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पैरोल अवधि समाप्त होने पर प्रजापति को नियत तिथि पर जेल में हाजिर होना होगा, अन्यथा उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।   
   
जिला कारागार में हुए हमले में घायल होने और बीमारी के चलते गायत्री फिलहाल बलरामपुर अस्पताल में भर्ती है। शासनादेश में यह भी कहा गया है कि परोल के दौरान बंदी को शांति बनाए रखनी होगी, अच्छे चाल-चलन का पालन करना होगा और अपने निवास स्थान के थाने में उपस्थिति की सूचना देनी होगी। परोल अवधि को सजा में नहीं जोड़ा जाएगा। आदेश छह महीने तक मान्य रहेगा और बंदी को दो जमानतों सहित निजी मुचलका दाखिल करना होगा।
     
गायत्री प्रजापति को अपने बड़े भाई अमेठी के ग्राम परसांवा निवासी छेदीराम और छोटी बहन धनपति का उपचार कराने के लिए यह परोल दी गई है। लखनऊ जेल में सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री पर बीते दिनों एक कैदी ने मामूली विवाद में रॉड से हमला कर दिया था। उनके सिर पर काफी चोट आई थी। गंभीर रूप से घायल गायत्री प्रजापति को जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लाया गया था। बाद में उन्हें बलरापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
  
You may also like

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव का ऐलान, 2 दिसंबर डाले जाएंगे वोट, अगले दिन नतीजे

दिल्ली में चमत्कार हो गया! 22 हफ्ते की प्रीमैच्योर बच्ची वेटिंलेटर से मौत को मात देकर लौटी, कैसे हुआ संभव?

सरकार ने कचरे के निपटान से चार साल में 4,085 करोड़ रुपए की कमाई की

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन Gopichand P Hinduja का 85 साल की उम्र में लंदन के अस्पताल में निधन: रिपोर्ट

ICC ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को दिया मौका, वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम