शनिवार को खिचड़ी खाने के लाभ
शनिवार के दिन बहुत से लोग खिचड़ी जरूर खाते हैं। अगर आप अब तक ऐसा नहीं करते हैं तो शनिवार के दिन खिचड़ी खाने का यह फायदा जानेंगे तो आप भी इसे आदत बना लेगे। ऐसी मान्यता है कि उड़द की दाल जो शनिदेव से संबंध रखता है उससे खिचड़ी बनाकर खाने से और शनिदेव को भोग लगाने से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं और आपके ऊपर से शनि का प्रकोप भी दूर हो जाता है। अगर उड़द दाल नहीं हो तो आप जिस भी दाल को पसंद करें उससे भी खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। यह भी लाभकारी होता है।
शनिवार को भुने हुए चने खाने का फायदा
आपने देखा होगा कि बहुत से लोग शनिवार के दिन बंदरों को काले चने खिलाते हैं। यह उपाय भी शनि के प्रकोप को कम करता है। लेकिन आप बंदरों को चने खिलाने के साथ-साथ भुने हुए काले चने खुद भी खाएं तो यह और भी आपके लिए लाभदायक हो सकता है। मान्यताओं के अनुसार काले चने का संबंध शनिदेव से है। इसे खाने से शनि ग्रह से संबंधित जो शारीरिक दोष होता है वह भी दूर हो जाता है। और शनिदेव के प्रतिकूल प्रभाव से भी बचाव होता है।
शनिवार को काले तिल खाने के फायदे

काले तिल को भगवान विष्णु से उत्पन्न माना जाता है। काले तिल के विषय में कथा है कि यह शनि महाराज को भी बहुत प्रिय है जो भक्त नियमित शनिवार के दिन काले तिल से पीपल की पूजा करता है और शनिवार के दिन काले तिल का प्रसाद शनि महाराज को अर्पित करता है और काले तिल का सेवन करता है उसके सभी पाप कट जाते हैं और शनि महाराज भी अपने ऐसे भक्त पर प्रसन्न होकर तरक्की दिलाते हैं।
शनिवार को काला जामुन खाने के फायदे
शनिवार के दिन आप काले जामुन का सेवन करें तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। जामुन सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक माना जाता है। यह शुगर सहित कई रोगों में लाभदायक होता है। जब जामुन का मौसम समाप्त हो जाए तो आप मिठाई वाला काला जमुन भी खा सकते हैं। लाल किताब के उपाय में कौए और कुत्ते को काला जामुन खिलाना भी ग्रहों के दोष को दूर करने वाला बताया गया है।
You may also like
गौतम गंभीर के बाद भारत का अगला टेस्ट कोच कौन होगा?
खाली ˏ पेट रोज एक कली लहसुन चूसने से मिलेगी इन रोगों से राहत? जानिए ये 5 लोग बिना भूले क्यों करें सेवन
अशोक गहलोत से लेकर प्रताप सिंह खाचरियावास तक RU ने गढ़े सियासत के दिग्गज, वीडियो में जानिए क्या इस साल हो पाएंगे छात्रसंघ चुनाव
OMG! सर्जरी के दौरान हो गई मौत, फिर कुछ देर बाद वापस जिंदा हो गई महिला, कर दिया ऐसा दावा जिसे जानकर उड़ जाएंगे होश!
डायबिटीज ˏ मरीजों के लिए वरदान है इस आटे से बनी रोटियां, खाते ही खून से गायब हो जाता है शुगर..